सीकर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सीकर
🚨 Breaking News | सीकर

मास्टर प्लान के तहत सड़क चौड़ीकरण की दिशा में ठोस कदम : ईदगाह चौक से सबलपुरा पावर हाउस तक शुरू हुई निशानदेही प्रक्रिया

सीकर | 18-Dec-2025 09:02 PM | 385 |
सीकर
ईदगाह चौक से सबलपुरा पावर हाउस तक शुरू हुई निशानदेही प्रक्रिया

सीकर. शहर में सुव्यवस्थित यातायात, सुरक्षित आवागमन एवं नियोजित शहरी विकास को साकार करने की दिशा में नगर परिषद सीकर ने महत्वपूर्ण पहल की है। मास्टर प्लान एवं जोनल प्लान के अनुरूप ईदगाह चौक से सबलपुरा पावर हाउस तक प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण के लिए निशानदेही कार्य की औपचारिक शुरुआत कर दी गई है। इस दौरान सड़क के मध्य से निर्धारित 20 फीट की सार्वजनिक सड़क सीमा में आने वाले अस्थायी एवं स्थायी अतिक्रमणों तथा अवैध निर्माणों को चिन्हित किया गया।

नगर परिषद अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई भविष्य में सड़क चौड़ीकरण, जाम मुक्त यातायात और नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए की जा रही है। चिन्हित अतिक्रमणों पर नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी।

निशानदेही प्रक्रिया सहायक नगर नियोजक नरेंद्र कुमार नट के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। मौके पर सहायक अभियंता वाजिद अहमद, कनिष्ठ अभियंता सुरेंद्र गोदारा, संबंधित जोन निरीक्षक, प्रवर्तन दस्ता तथा नगर परिषद के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.