सीकर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सीकर
🚨 Breaking News | सीकर

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2025 का समापन समारोह आयोजित : सीकर जिला परिषद सभागार में विद्यार्थियों, शिक्षकों, चिकित्सकों व पत्रकारों का हुआ सम्मान

सीकर | 01-Feb-2026 10:46 AM | 385 |
सीकर
सीकर जिला परिषद सभागार में विद्यार्थियों, शिक्षकों, चिकित्सकों व पत्रकारों का हुआ सम्मान

सीकर. राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2025 के अंतर्गत जिला परिषद सभागार, सीकर में समापन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अतिरिक्त जिला कलेक्टर सीकर रतनलाल रहे। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेजपाल सिंह, पुलिस उप अधीक्षक संदीप सिंह, अधीक्षण अभियंता सार्वजनिक निर्माण विभाग जेपी यादव, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र सिंह, उद्योग नगर थाना अधिकारी राजेश बुडानिया, ट्रैफिक प्रभारी कृष्ण धनखड़, सहायक निदेशक जनसंपर्क पूरणमल, समन्वयक राकेश लाटा सहित अनेक विभागीय अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम की शुरुआत जिला परिवहन अधिकारी ताराचंद बंजारा द्वारा अतिथियों के स्वागत से हुई। उन्होंने सड़क सुरक्षा माह के दौरान जिलेभर में आयोजित विभिन्न जागरूकता गतिविधियों की जानकारी देते हुए माह की थीम “तकनीकी से परिवर्तन” पर प्रकाश डाला और आमजन से यातायात नियमों की पालना करने की अपील की।

 

समारोह में सीकर जिले के 12 ब्लॉकों से चयनित लगभग 200 विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी भेंट कर सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों का चयन विद्यालय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं के बाद ब्लॉक स्तर की प्रतियोगिताओं के माध्यम से किया गया। साथ ही विद्यार्थियों के साथ आए शिक्षक-शिक्षिकाओं को हेलमेट प्रदान कर सड़क सुरक्षा का अग्रदूत बनाया गया।

 

कार्यक्रम में राजेश सालवी एवं उनकी पार्टी द्वारा सड़क सुरक्षा गीतों पर भवाई नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति दी गई, जिसे उपस्थितजनों ने खूब सराहा। सड़क सुरक्षा माह के दौरान आयोजित नेत्र जांच शिविर में सेवाएं देने वाले 11 चिकित्सकों, पुलिस कार्मिकों एवं टोल कर्मियों को भी प्रशस्ति पत्र एवं मोटर व्हीकल अधिनियम की पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया गया। उत्कृष्ट रिपोर्टिंग करने वाले पत्रकारों को नववर्ष डायरी एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।

 

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेजपाल सिंह ने विद्यार्थियों से संवाद कर सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के उपाय बताए। अतिरिक्त जिला कलेक्टर रतनलाल ने माह भर चले कार्यक्रमों की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों की आवश्यकता पर जोर दिया। अंत में जिला परिवहन अधिकारी ताराचंद बंजारा ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

अन्य खबरें

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने शहीद गोवर्धन सिंह ढाका की प्रतिमा का किया अनावरण : राष्ट्र सेवा और बलिदान की परंपरा को बताया प्रेरणास्रोत

सीकर न्यूज़

सीकर में तहसील शिफ्टिंग के फैसले का विरोध : नागरिकों ने उठाई स्थाई भवन की मांग

सीकर न्यूज़

राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर उप शाखा फतेहपुर की नई कार्यकारिणी गठित, शंकर लाल गोडिया बने अध्यक्ष : सर्वसम्मति से हुआ पदाधिकारियों का चयन, श्यामलाल मेघवाल को महामंत्री की जिम्मेदारी

सीकर न्यूज़

समाजसेवी राजेश जोया के समर्थन में युवाओं का प्रदर्शन : डाक बंगला से कलेक्ट्रेट तक निकाली रैली, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

सीकर न्यूज़

सीकर में प्लास्टिक माफिया पर बड़ा प्रहार, 5000 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त : 50 हजार रुपये का जुर्माना; प्रशासन ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

सीकर न्यूज़

मकान सूचीकरण कार्य का एसडीएम ने किया निरीक्षण : जनगणना-2026 के प्रथम चरण में ऑनलाइन मकान सूचीकरण एवं आवास गणना कार्य की प्रगति का लिया जायजा

सीकर न्यूज़

गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच, बच्चों को लगे जीवनरक्षक टीके : डॉ. विशाल सिंह ने किया निरीक्षण

सीकर न्यूज़

श्री कल्याण अस्पताल का प्रभारी मंत्री संजय शर्मा ने किया औचक निरीक्षण : मरीजों से संवाद कर ली स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी, स्वच्छता और समय पर उपचार के दिए निर्देश

सीकर न्यूज़

अलफसर प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आगाज : ताजसर टीम ने जीता उद्घाटन मुकाबला

सीकर न्यूज़

फतेहपुर में सीवर समस्या पर प्रशासन सक्रिय : Subtitle: विधायक हाकम अली की शिकायत के बाद STP ऑफिस में हुई बैठक

सीकर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.