सीकर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सीकर
🚨 Breaking News | सीकर

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने किए खाटूश्यामजी के दर्शन : श्याम मंदिर कमेटी ने श्याम दुपट्टा ओढ़ाकर किया स्वागत

सीकर | 24-Apr-2026 09:15 PM | 385 |
सीकर
श्याम मंदिर कमेटी ने श्याम दुपट्टा ओढ़ाकर किया स्वागत

सीकर. सीकर जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल खाटूश्यामजी कस्बे में शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री एवं लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान ने सपरिवार बाबा श्याम के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। उन्होंने बाबा श्याम से देश और प्रदेश की खुशहाली तथा समृद्धि की कामना की।

 

खाटूश्यामजी की धार्मिक नगरी में स्थित खाटूश्यामजी मंदिर में पहुंचने पर श्री श्याम मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों ने केंद्रीय मंत्री का पारंपरिक स्वागत किया। मंदिर कमेटी के मंत्री मानवेंद्र सिंह चौहान एवं कोषाध्यक्ष रवि सिंह चौहान ने श्याम दुपट्टा ओढ़ाकर चिराग पासवान एवं उनके परिजनों का अभिनंदन किया। साथ ही बाबा श्याम का प्रतीक चिन्ह भेंट कर उन्हें श्याम आशीर्वाद प्रदान किया गया।

 

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि बाबा श्याम यहां आने वाले प्रत्येक भक्त की मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं और उनके दुख-दर्द दूर करते हैं। उन्होंने कहा कि इसी कारण बाबा श्याम को ‘हारे का सहारा’ कहा जाता है। उन्होंने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए की जा रही व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि श्याम मंदिर कमेटी श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सराहनीय कार्य कर रही है।

 

इस दौरान प्रशासनिक एवं सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद रही। कार्यक्रम के समय उपखंड अधिकारी मोनिका सामोर, तहसीलदार शैलजा शेखावत, थानाधिकारी पवन कुमार चौबे, खाद्य सुरक्षा अधिकारी फूल सिंह बाजिया, गिरदावर कैलाश सिंह बारहठ, पटवारी रोहिताश सैपट सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अन्य खबरें

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने शहीद गोवर्धन सिंह ढाका की प्रतिमा का किया अनावरण : राष्ट्र सेवा और बलिदान की परंपरा को बताया प्रेरणास्रोत

सीकर न्यूज़

सीकर में तहसील शिफ्टिंग के फैसले का विरोध : नागरिकों ने उठाई स्थाई भवन की मांग

सीकर न्यूज़

राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर उप शाखा फतेहपुर की नई कार्यकारिणी गठित, शंकर लाल गोडिया बने अध्यक्ष : सर्वसम्मति से हुआ पदाधिकारियों का चयन, श्यामलाल मेघवाल को महामंत्री की जिम्मेदारी

सीकर न्यूज़

समाजसेवी राजेश जोया के समर्थन में युवाओं का प्रदर्शन : डाक बंगला से कलेक्ट्रेट तक निकाली रैली, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

सीकर न्यूज़

सीकर में प्लास्टिक माफिया पर बड़ा प्रहार, 5000 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त : 50 हजार रुपये का जुर्माना; प्रशासन ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

सीकर न्यूज़

मकान सूचीकरण कार्य का एसडीएम ने किया निरीक्षण : जनगणना-2026 के प्रथम चरण में ऑनलाइन मकान सूचीकरण एवं आवास गणना कार्य की प्रगति का लिया जायजा

सीकर न्यूज़

गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच, बच्चों को लगे जीवनरक्षक टीके : डॉ. विशाल सिंह ने किया निरीक्षण

सीकर न्यूज़

श्री कल्याण अस्पताल का प्रभारी मंत्री संजय शर्मा ने किया औचक निरीक्षण : मरीजों से संवाद कर ली स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी, स्वच्छता और समय पर उपचार के दिए निर्देश

सीकर न्यूज़

अलफसर प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आगाज : ताजसर टीम ने जीता उद्घाटन मुकाबला

सीकर न्यूज़

फतेहपुर में सीवर समस्या पर प्रशासन सक्रिय : Subtitle: विधायक हाकम अली की शिकायत के बाद STP ऑफिस में हुई बैठक

सीकर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.