सीकर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सीकर
🚨 Breaking News | सीकर

24 दिसंबर को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का रामगढ़ दौरा : प्रदेश सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर रामगढ़ शेखावाटी में होगा

सीकर | 19-Dec-2025 09:54 PM | 385 |
सीकर
प्रदेश सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर रामगढ़ शेखावाटी में होगा

फतेहपुर/सीकर. प्रदेश सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 24 दिसंबर को राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के रामगढ़ शेखावाटी कस्बे का प्रस्तावित दौरा रहेगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री रामगढ़ में आयोजित भव्य जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक और प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है।

भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष अमित तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 24 दिसंबर को झुंझुनू जिले के मंडावा कस्बे में कार्यक्रम में भाग लेने के बाद दोपहर करीब 2:30 बजे रामगढ़ शेखावाटी पहुंचेंगे। रामगढ़ पहुंचने पर वे जनसंवाद जनसमाधान यात्रा के समापन अवसर पर आयोजित सभा को संबोधित करेंगे। उल्लेखनीय है कि भाजपा नेता श्रवण चौधरी द्वारा 4 दिसंबर से फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी गांव-ढाणियों, फतेहपुर शहर के समस्त वार्डों तथा रामगढ़ के सभी वार्डों में जनसंवाद जनसमाधान यात्रा निकाली गई थी, जिसका समापन मुख्यमंत्री की उपस्थिति में होगा।

मुख्यमंत्री जनसभा के माध्यम से क्षेत्रवासियों से संवाद करेंगे तथा प्रदेश सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं की जानकारी साझा करेंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री द्वारा विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी किया जाना प्रस्तावित है, जिससे क्षेत्र के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है।

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन और संबंधित विभागों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। सूचना मिलते ही सभी विभागों के अधिकारी तैयारियों में जुट गए हैं। रामगढ़ में जनसभा स्थल की सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, यातायात प्रबंधन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों का निरीक्षण दौर जारी है। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर स्थानीय नागरिकों और भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल बना हुआ है।

अन्य खबरें

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने शहीद गोवर्धन सिंह ढाका की प्रतिमा का किया अनावरण : राष्ट्र सेवा और बलिदान की परंपरा को बताया प्रेरणास्रोत

सीकर न्यूज़

सीकर में तहसील शिफ्टिंग के फैसले का विरोध : नागरिकों ने उठाई स्थाई भवन की मांग

सीकर न्यूज़

राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर उप शाखा फतेहपुर की नई कार्यकारिणी गठित, शंकर लाल गोडिया बने अध्यक्ष : सर्वसम्मति से हुआ पदाधिकारियों का चयन, श्यामलाल मेघवाल को महामंत्री की जिम्मेदारी

सीकर न्यूज़

समाजसेवी राजेश जोया के समर्थन में युवाओं का प्रदर्शन : डाक बंगला से कलेक्ट्रेट तक निकाली रैली, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

सीकर न्यूज़

सीकर में प्लास्टिक माफिया पर बड़ा प्रहार, 5000 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त : 50 हजार रुपये का जुर्माना; प्रशासन ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

सीकर न्यूज़

मकान सूचीकरण कार्य का एसडीएम ने किया निरीक्षण : जनगणना-2026 के प्रथम चरण में ऑनलाइन मकान सूचीकरण एवं आवास गणना कार्य की प्रगति का लिया जायजा

सीकर न्यूज़

गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच, बच्चों को लगे जीवनरक्षक टीके : डॉ. विशाल सिंह ने किया निरीक्षण

सीकर न्यूज़

श्री कल्याण अस्पताल का प्रभारी मंत्री संजय शर्मा ने किया औचक निरीक्षण : मरीजों से संवाद कर ली स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी, स्वच्छता और समय पर उपचार के दिए निर्देश

सीकर न्यूज़

अलफसर प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आगाज : ताजसर टीम ने जीता उद्घाटन मुकाबला

सीकर न्यूज़

फतेहपुर में सीवर समस्या पर प्रशासन सक्रिय : Subtitle: विधायक हाकम अली की शिकायत के बाद STP ऑफिस में हुई बैठक

सीकर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.