सीकर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सीकर
🚨 Breaking News | सीकर

शादी समारोह से कैंपर गाड़ी चोरी : रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच की शुरू

सीकर | 30-Nov-2025 09:29 AM | 385 |
सीकर
रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच की शुरू

लक्ष्मणगढ़/सीकर. लक्ष्मणगढ़ के बैरास गांव में 17 नवंबर 2025 को आयोजित एक शादी समारोह के दौरान अज्ञात चोर कैंपर गाड़ी चुरा ले गए। वाहन मालिक की रिपोर्ट पर बलारां थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और संदिग्धों की तलाश जारी है, लेकिन अभी तक कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है। पुलिस टीम वाहन की संभावित आवाजाही वाले मार्गों पर भी जांच कर रही है। चोरी की वारदात से क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.