सीकर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सीकर
🚨 Breaking News | सीकर

बुधगिरी मढ़ी में महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब, लक्खी मेले में गूंजे जयघोष : बड़े झूले और मौत का कुआं बने आकर्षण का केंद्र

सीकर | 15-Feb-2026 09:30 PM | 385 |
सीकर
बड़े झूले और मौत का कुआं बने आकर्षण का केंद्र

फतेहपुर/सीकर. महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर रविवार को ऐतिहासिक बुधगिरी मढ़ी में भव्य लक्खी मेले का आयोजन हुआ। मेले में लाखों श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के साथ संत बुधगिरी और हिंगलाज मैया के दरबार में शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। अलसुबह से ही शहर और आसपास के गांवों से श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। मंदिर परिसर ‘हर-हर महादेव’ और ‘बाबा बुधगिरी की जय’ के जयघोष से गूंज उठा, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया

श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जल, दूध और बेलपत्र अर्पित कर विधिवत पूजा-अर्चना की। संत बुधगिरी को परम गौभक्त और लोकदेवता के रूप में पूजा जाता है। मान्यता है कि करीब 220 वर्ष पूर्व महाशिवरात्रि के दिन ही उन्होंने जीवित समाधि ली थी, इसलिए यह दिन उनका महानिर्वाण दिवस भी श्रद्धापूर्वक मनाया जाता है।

 

मेले में बुधगिरी बालाजी मंदिर के सामने खुले मैदान में सैकड़ों दुकानें और स्टॉल सजाए गए। श्रद्धालुओं ने प्रसाद, खिलौने, घरेलू सामान और धार्मिक वस्तुओं की खरीदारी की। बच्चों और युवाओं के लिए बड़े झूले और मौत का कुआं खास आकर्षण का केंद्र रहे। महंत संत श्री दिनेशगिरी महाराज ने बीजेपी नेता मुकेश दाधीच, पूर्व सभापति मुस्ताक नजमी, विधायक पुत्र इमरान खान, रब्बानी, अंकित उदनसरी, छोटेलाल महिचा और महिपाल नेहरा सहित अन्य अतिथियों का स्वागत किया।

 

इस अवसर पर संत बुधगिरी की चमत्कारिक गुदड़ी श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ रखी गई। गुदड़ी के दर्शन के लिए लंबी कतारें लगी रहीं और भक्तों ने गहरी आस्था के साथ अपनी मनोकामनाएं मांगीं।

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.