भाजपा सरकार के 2 वर्ष पूर्ण: रथ यात्रा के लिए फतेहपुर में संयोजक नियुक्त : सरोज कड़वासरा बनीं फतेहपुर संयोजक
फतेहपुर/सीकर. राज्य की भाजपा सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर प्रस्तावित रथ यात्रा की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में जिला एवं विधानसभा स्तर पर संयोजक और सहसंयोजकों की नियुक्तियां की गई हैं। जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़ ने रथ यात्रा के सफल संचालन हेतु यह जिम्मेदारियां सौंपी हैं।
जिला महामंत्री राजेश रोलन ने बताया कि जिले के संयोजक रामावतार रूंथला तथा सहसंयोजक रामावतार बड़सरा, प्रभुसिंह सेवद और डॉ. अर्चना पुरोहित को नियुक्त किया गया है। फतेहपुर में सरोज कड़वासरा को संयोजक तथा प्रशांत जोशी को सहसंयोजक की जिम्मेदारी दी गई है।
संयोजक बनाए जाने पर सरोज कड़वासरा ने जिले एवं प्रदेश नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की भाजपा सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम को वे पूर्ण निष्ठा के साथ सफल बनाएंगी।
अन्य खबरें
गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच, बच्चों को लगे जीवनरक्षक टीके : डॉ. विशाल सिंह ने किया निरीक्षण
सीकर न्यूज़