सीकर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सीकर
🚨 Breaking News | सीकर

अपहरण कर फिरौती मांगने का आरोपी गिरफ्तार : नवलगढ़ पुलिस की कार्रवाई, एक बालक पूर्व में निरुद्ध, अन्य आरोपियों की तलाश जारी

सीकर | 04-Dec-2025 09:23 AM | 385 |
सीकर
नवलगढ़ पुलिस की कार्रवाई, एक बालक पूर्व में निरुद्ध, अन्य आरोपियों की तलाश जारी

नवलगढ़. अपहरण कर फिरौती के लिए मारपीट करने के आरोप में नवलगढ़ पुलिस ने मुख्य आरोपी मंदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी दो आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। मामला 08 नवंबर 2025 का है, जब परिवादी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि शाम करीब 6:30 बजे उसका भतीजा फराज चौहान पुत्र कयामुदीन चौहान (निवासी नवलगढ़, वार्ड 19) को नवलड़ी से नवलगढ़ आने वाली सड़क पर अमन चौधरी, सुमीत तथा 10–15 अन्य व्यक्तियों ने दो कैंपर गाड़ियों से अपहरण कर अज्ञात स्थान पर ले जाकर मारपीट की और फिरौती की मांग की। इस पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 126(2), 115(2), 189(2), 140(2), 140(3) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष टीम का गठन किया। टीम ने प्रयास जारी रखते हुए 25 वर्षीय मंदीप सिंह पुत्र हरफुल सिंह (जाट), निवासी बडवासी थाना नवलगढ़ को दस्तयाब कर पूछताछ की। अनुसंधान में अपराध प्रमाणित पाए जाने पर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस के अनुसार इस मामले में पूर्व में एक विधि से संघर्षरत बालक को निरुद्ध किया जा चुका है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

गठित पुलिस टीम में थानाधिकारी अजय सिंह के नेतृत्व में हेडकॉन्स्टेबल दामोदर, कॉन्स्टेबल बाबूलाल, कॉन्स्टेबल श्रवण, कॉन्स्टेबल प्रेमचंद और कॉन्स्टेबल विजेंद्र शामिल रहे। पुलिस ने घटना में शामिल शेष आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का दावा किया है।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.