सीकर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सीकर
🚨 Breaking News | सीकर

सीकर में एसीबी की बड़ी कार्रवाई : भगेगा पटवारी सुमन कुमारी 7 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

सीकर | 02-Feb-2026 05:41 PM | 385 |
सीकर
भगेगा पटवारी सुमन कुमारी 7 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

सीकर. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने सीकर जिले में बड़ी कार्रवाई करते हुए पटवार हल्का भगेगा, तहसील नीमकाथाना की पटवारी सुमन कुमारी को 7,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी सीकर इकाई द्वारा की गई।

 

एसीबी सीकर चौकी को शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसमें परिवादी ने आरोप लगाया कि उसके पिता एवं चाचा का नाम जमाबंदी रिकॉर्ड में दुरस्त करने की एवज में पटवारी द्वारा 7,000 रुपये की रिश्वत की मांग की जा रही है और मांग पूरी नहीं होने पर उसे लगातार परेशान किया जा रहा है। शिकायत का सत्यापन होने के बाद एसीबी ने ट्रैप कार्रवाई की योजना बनाई।

 

एसीबी जयपुर के उप महानिरीक्षक पुलिस चतुर्थ श्री अनिल कयाल के सुपरवीजन में तथा एसीबी सीकर इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार के निर्देशन में पुलिस निरीक्षक श्री सुभाष मील मय टीम ने ट्रैप कार्रवाई को अंजाम दिया। कार्रवाई के दौरान आरोपिया सुमन कुमारी को परिवादी से 7,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

 

एसीबी के महानिरीक्षक श्री सत्येंद्र कुमार के सुपरविजन में आरोपिया से पूछताछ की जा रही है। मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान जारी है। एसीबी ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की रिश्वत मांग या भ्रष्टाचार की शिकायत तुरंत ब्यूरो को दें, ताकि दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा सके।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.