शनिवार, 14 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
IPEC के छात्रों ने CanSat 7U प्रतियोगिता में "उत्कृष्ट" (Excellent) ग्रेड हासिल किया* जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश। मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र सिंह ने बुधवार को चौक थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज
सीकर न्यूज़

स्व. सेठ सत्यनारायण पंसारी की 26वीं पुण्यतिथि पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन 207 यूनिट रक्त संग्रह, समाजसेवियों व युवाओं की रही सक्रिय भागीदारी

207 यूनिट रक्त संग्रह, समाजसेवियों व युवाओं की रही सक्रिय भागीदारी
sikar-news-in-hindi

सीकर. स्वर्गीय सेठ सत्यनारायण पंसारी की 26वीं पुण्यतिथि के अवसर पर ‘सत्यम’ पंसारी भवन, बजाज रोड, सीकर में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। सेवा और मानवता को समर्पित इस शिविर का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। उद्घाटन अवसर पर राजेन्द्र पारीक, जीवन खां, चंद्रमा दास जी महाराज, अवधेशाचार्य जी महाराज, कांतिप्रसाद पंसारी, आत्माराम पंसारी, गिरधारी लाल पंसारी, गोपाल सोमानी, डॉ. पंकज शर्मा, विनोद सर्राफ एवं राजेन्द्र खंडेलवाल सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

 

शिविर में समाज के विभिन्न वर्गों से आए लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। महिलाओं तथा 18 वर्ष से अधिक आयु के युवाओं ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाते हुए मानव जीवन बचाने के इस पुनीत कार्य में योगदान दिया। आयोजन के दौरान स्वास्थ्य एवं सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखा गया, जिससे रक्तदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

 

इस रक्तदान शिविर में कुल 207 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। एकत्रित रक्त का संकलन मित्तल ब्लड बैंक, शेखावाटी ब्लड बैंक, सीकर ब्लड सेंटर, गुरुकृपा ब्लड सेंटर, श्री कल्याण हॉस्पिटल एवं शांति ब्लड बैंक की टीमों द्वारा किया गया। यह रक्त जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनरक्षक सिद्ध होगा।

 

शिविर की समस्त व्यवस्थाएं स्व. सेठ सत्यनारायण पंसारी स्मृति सेवा संस्थान, पंसारी परिवार एवं इष्ट मित्रों के सहयोग से की गईं। कार्यक्रम के समापन पर संस्थान की ओर से संतोष कुमार पंसारी ने सभी अतिथियों, चिकित्सकों, रक्तदाताओं एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। आयोजन ने समाज में सेवा, सहयोग और मानवता की भावना को और मजबूत किया।

यह भी पढ़ें

सर्वसम्मति से हुआ पदाधिकारियों का चयन, श्यामलाल मेघवाल को महामंत्री की जिम्मेदारी

अन्य खबरें

जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश।
मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत
महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें
हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप
सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया
सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज