सीकर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सीकर
🚨 Breaking News | सीकर

पूर्व विधायक भंवरू खां की 11वीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब : हजारों यूनिट रक्तदान से दी श्रद्धांजलि

सीकर | 22-Dec-2025 12:35 PM | 385 |
सीकर
हजारों यूनिट रक्तदान से दी श्रद्धांजलि

फतेहपुर/सीकर. फतेहपुर विधानसभा से लगातार तीन बार विधायक रहे मरहूम भंवरू खां की 11वीं पुण्यतिथि रविवार को उनके पैतृक गांव रोहलसाहबसर में श्रद्धा, सेवा और जनसहभागिता के साथ मनाई गई। इस अवसर पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और हजारों की संख्या में ग्रामीणों, युवाओं एवं जनप्रतिनिधियों ने अपने प्रिय नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की।


पैतृक गांव के खेल मैदान में आयोजित विशाल रक्तदान एवं चिकित्सा शिविर में युवाओं ने हजारों यूनिट रक्तदान कर भंवरू खां को सच्ची श्रद्धांजलि दी। इससे पहले दुआ-ए-मगफिरत सभा का आयोजन किया गया, जिसमें कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, झुंझुनू सांसद विजेंद्र सिंह ओला सहित अनेक गणमान्य नेताओं ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें नमन किया।


वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय भंवरू खां सरल स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व और 36 कौम को साथ लेकर चलने वाले नेता थे। उन्होंने तीन बार विधायक रहते हुए कभी भेदभाव की राजनीति नहीं की और हमेशा समाज के हर वर्ग के हित में कार्य किया। उनकी सादगी, जनसेवा और सामाजिक समरसता आज भी लोगों के लिए प्रेरणा है।
विधायक हाकम अली खान ने आयोजन में पहुंचे सभी लोगों का आभार जताते हुए कहा कि यह अपार जनसमर्थन भंवरू खां के प्रति जनता के प्रेम और सम्मान का प्रतीक है। विशाल पंडाल में आयोजित श्रद्धांजलि सभा के बाद सभी ने भंवरू खां की कब्र पर पुष्प अर्पित कर पुष्पांजलि दी और उनके लिए दुआएं मांगी।


इस अवसर पर झुंझुनू सांसद विजेंद्र सिंह ओला, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, विधायक हाकम अली खान, सीकर सभापति जीवन खान, कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनीता गिठाला, उपसभापति निकिता रिणवा सहित अनेक जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी हजारों की संख्या में मौजूद रहे।

अन्य खबरें

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने शहीद गोवर्धन सिंह ढाका की प्रतिमा का किया अनावरण : राष्ट्र सेवा और बलिदान की परंपरा को बताया प्रेरणास्रोत

सीकर न्यूज़

सीकर में तहसील शिफ्टिंग के फैसले का विरोध : नागरिकों ने उठाई स्थाई भवन की मांग

सीकर न्यूज़

राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर उप शाखा फतेहपुर की नई कार्यकारिणी गठित, शंकर लाल गोडिया बने अध्यक्ष : सर्वसम्मति से हुआ पदाधिकारियों का चयन, श्यामलाल मेघवाल को महामंत्री की जिम्मेदारी

सीकर न्यूज़

समाजसेवी राजेश जोया के समर्थन में युवाओं का प्रदर्शन : डाक बंगला से कलेक्ट्रेट तक निकाली रैली, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

सीकर न्यूज़

सीकर में प्लास्टिक माफिया पर बड़ा प्रहार, 5000 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त : 50 हजार रुपये का जुर्माना; प्रशासन ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

सीकर न्यूज़

मकान सूचीकरण कार्य का एसडीएम ने किया निरीक्षण : जनगणना-2026 के प्रथम चरण में ऑनलाइन मकान सूचीकरण एवं आवास गणना कार्य की प्रगति का लिया जायजा

सीकर न्यूज़

गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच, बच्चों को लगे जीवनरक्षक टीके : डॉ. विशाल सिंह ने किया निरीक्षण

सीकर न्यूज़

श्री कल्याण अस्पताल का प्रभारी मंत्री संजय शर्मा ने किया औचक निरीक्षण : मरीजों से संवाद कर ली स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी, स्वच्छता और समय पर उपचार के दिए निर्देश

सीकर न्यूज़

अलफसर प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आगाज : ताजसर टीम ने जीता उद्घाटन मुकाबला

सीकर न्यूज़

फतेहपुर में सीवर समस्या पर प्रशासन सक्रिय : Subtitle: विधायक हाकम अली की शिकायत के बाद STP ऑफिस में हुई बैठक

सीकर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.