सीकर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सीकर
🚨 Breaking News | सीकर

इंटरनेशनल जीके ओलंपियाड में प्रिंस लोटस वैली के 6 विद्यार्थी ऑल इंडिया टॉप-10 में : मेडल और टेबलेट, और नकद पुरस्कार से सम्मानित

सीकर | 04-Dec-2025 10:08 AM | 385 |
सीकर
मेडल और टेबलेट, और नकद पुरस्कार से सम्मानित

सीकर. पिपराली सर्किल स्थित सीबीएसई इंग्लिश माध्यम स्कूल प्रिंस लोटस वैली और प्री-फाउंडेशन के विद्यार्थियों ने यूनिफाइड इंटरनेशनल जनरल नॉलेज ओलंपियाड में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में छात्रों ने कुल 49 गोल्ड मेडल जीते, जबकि 6 विद्यार्थियों ने ऑल इंडिया टॉप-10 रैंक में स्थान हासिल कर उपलब्धि का नया कीर्तिमान बनाया।

उदयराज सिंह ने ऑल इंडिया दूसरी रैंक, सलोनी सिंह ने तीसरी रैंक, दृष्टि पूनिया ने चौथी रैंक, आर्यन कुलारिया ने आठवीं रैंक, आदर्श ने नौवीं और आस्था शर्मा ने दसवीं रैंक प्राप्त की। सभी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को टेबलेट पीसी, नकद पुरस्कार, गोल्ड मेडल और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।

इस उपलब्धि पर प्रिंस लोटस वैली के प्रबंध निदेशक मनोज ढाका, प्रिंसिपल प्रोमिला यादव, कॉर्डिनेटर्स और शिक्षकों ने छात्रों एवं अभिभावकों को बधाई दी। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि प्रिंस में नियमित पाठ्यक्रम के साथ विभिन्न ओलंपियाड, CLAT, CUET, STSE, JET ICAR और CA फाउंडेशन जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की भी विशेष तैयारी कराई जा रही है, ताकि छात्र भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।

अन्य खबरें

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने शहीद गोवर्धन सिंह ढाका की प्रतिमा का किया अनावरण : राष्ट्र सेवा और बलिदान की परंपरा को बताया प्रेरणास्रोत

सीकर न्यूज़

सीकर में तहसील शिफ्टिंग के फैसले का विरोध : नागरिकों ने उठाई स्थाई भवन की मांग

सीकर न्यूज़

राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर उप शाखा फतेहपुर की नई कार्यकारिणी गठित, शंकर लाल गोडिया बने अध्यक्ष : सर्वसम्मति से हुआ पदाधिकारियों का चयन, श्यामलाल मेघवाल को महामंत्री की जिम्मेदारी

सीकर न्यूज़

समाजसेवी राजेश जोया के समर्थन में युवाओं का प्रदर्शन : डाक बंगला से कलेक्ट्रेट तक निकाली रैली, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

सीकर न्यूज़

सीकर में प्लास्टिक माफिया पर बड़ा प्रहार, 5000 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त : 50 हजार रुपये का जुर्माना; प्रशासन ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

सीकर न्यूज़

मकान सूचीकरण कार्य का एसडीएम ने किया निरीक्षण : जनगणना-2026 के प्रथम चरण में ऑनलाइन मकान सूचीकरण एवं आवास गणना कार्य की प्रगति का लिया जायजा

सीकर न्यूज़

गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच, बच्चों को लगे जीवनरक्षक टीके : डॉ. विशाल सिंह ने किया निरीक्षण

सीकर न्यूज़

श्री कल्याण अस्पताल का प्रभारी मंत्री संजय शर्मा ने किया औचक निरीक्षण : मरीजों से संवाद कर ली स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी, स्वच्छता और समय पर उपचार के दिए निर्देश

सीकर न्यूज़

अलफसर प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आगाज : ताजसर टीम ने जीता उद्घाटन मुकाबला

सीकर न्यूज़

फतेहपुर में सीवर समस्या पर प्रशासन सक्रिय : Subtitle: विधायक हाकम अली की शिकायत के बाद STP ऑफिस में हुई बैठक

सीकर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.