सीकर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सीकर
🚨 Breaking News | सीकर

फतेहपुर में स्लीपर बस–ट्रक की भिड़ंत में 3 की मौत : वैष्णो देवी के दर्शन कर लौट रहे थे

सीकर | 11-Dec-2025 04:52 AM | 385 |
सीकर
वैष्णो देवी के दर्शन कर लौट रहे थे

फतेहपुर/सीकर. फतेहपुर में जयपुर-बीकानेर नेशनल हाईवे पर सोमवार रात करीब 10:30 बजे स्लीपर बस और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत में भीषण हादसा हुआ। दुर्घटना में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 29 से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और कई यात्री सीटों में ही फंस गए।

अब तक मिली जानकारी के अनुसार स्लीपर बस बीकानेर से जयपुर की ओर जा रही थी, जबकि ट्रक झुंझुनूं से बीकानेर की दिशा में आ रहा था। हाईवे पर अचानक दोनों वाहनों की तेज टक्कर हो गई, जिससे घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। मौके से गुजर रहे वाहन चालकों और स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी। कुछ ही देर में पुलिस, SDRF और मेडिकल टीमें मौके पर पहुंची  और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। कई यात्रियों को निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

सभी घायलों को तुरंत सीकर और आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की टीमें उपचार में लगी हुई हैं। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मृतकों की पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि बस में अधिकतर यात्री गुजरात के रहने वाले थे, जो जम्मू स्थित वैष्णो देवी के दर्शन कर लौट रहे थे और खाटू श्याम जी मंदिर के दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान फतेहपुर में यह दर्दनाक हादसा हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.