सीकर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सीकर
🚨 Breaking News | सीकर

आरबीएसके शिविरों में 233 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण : जीणमाता व रामगढ़ सेठान सीएचसी में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दी सेवाएं, 12 बच्चे रेफर

सीकर | 17-Jan-2026 09:43 PM | 385 |
सीकर
जीणमाता व रामगढ़ सेठान सीएचसी में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दी सेवाएं, 12 बच्चे रेफर

सीकर. चिकित्सा विभाग की ओर से राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जीणमाता एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामगढ़ सेठान में शनिवार को विशेष स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों में कुल 233 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिनमें विभिन्न बीमारियों से ग्रसित 12 बच्चों को उच्च चिकित्सा संस्थानों में उपचार के लिए रेफर किया गया।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जीणमाता में आयोजित शिविर में शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. सुशीला, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. देवेंद्र सिंह, ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. शिप्रा सिंह, चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. अशोक धनवाल तथा दंत रोग चिकित्सक डॉ. रेनू पूनियां ने बच्चों की जांच कर आवश्यक परामर्श एवं उपचार प्रदान किया।

वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामगढ़ सेठान में शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. आर.एन. जाट, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. दीप शिखा, ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. ईरम शेख, चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. साक्षी सिंघल एवं दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. मुकेश द्वारा सेवाएं दी गईं।

शिविरों में बच्चों की आंख, कान, नाक, गला, त्वचा, दांत एवं सामान्य स्वास्थ्य से संबंधित समस्याओं की जांच की गई। चिकित्सकों ने अभिभावकों को बच्चों के पोषण, स्वच्छता एवं समय पर उपचार के महत्व के बारे में भी जागरूक किया। आरबीएसके के तहत ऐसे शिविरों से बच्चों को समय पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो रही हैं।

अन्य खबरें

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने शहीद गोवर्धन सिंह ढाका की प्रतिमा का किया अनावरण : राष्ट्र सेवा और बलिदान की परंपरा को बताया प्रेरणास्रोत

सीकर न्यूज़

सीकर में तहसील शिफ्टिंग के फैसले का विरोध : नागरिकों ने उठाई स्थाई भवन की मांग

सीकर न्यूज़

राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर उप शाखा फतेहपुर की नई कार्यकारिणी गठित, शंकर लाल गोडिया बने अध्यक्ष : सर्वसम्मति से हुआ पदाधिकारियों का चयन, श्यामलाल मेघवाल को महामंत्री की जिम्मेदारी

सीकर न्यूज़

समाजसेवी राजेश जोया के समर्थन में युवाओं का प्रदर्शन : डाक बंगला से कलेक्ट्रेट तक निकाली रैली, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

सीकर न्यूज़

सीकर में प्लास्टिक माफिया पर बड़ा प्रहार, 5000 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त : 50 हजार रुपये का जुर्माना; प्रशासन ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

सीकर न्यूज़

मकान सूचीकरण कार्य का एसडीएम ने किया निरीक्षण : जनगणना-2026 के प्रथम चरण में ऑनलाइन मकान सूचीकरण एवं आवास गणना कार्य की प्रगति का लिया जायजा

सीकर न्यूज़

गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच, बच्चों को लगे जीवनरक्षक टीके : डॉ. विशाल सिंह ने किया निरीक्षण

सीकर न्यूज़

श्री कल्याण अस्पताल का प्रभारी मंत्री संजय शर्मा ने किया औचक निरीक्षण : मरीजों से संवाद कर ली स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी, स्वच्छता और समय पर उपचार के दिए निर्देश

सीकर न्यूज़

अलफसर प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आगाज : ताजसर टीम ने जीता उद्घाटन मुकाबला

सीकर न्यूज़

फतेहपुर में सीवर समस्या पर प्रशासन सक्रिय : Subtitle: विधायक हाकम अली की शिकायत के बाद STP ऑफिस में हुई बैठक

सीकर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.