शनिवार, 14 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
IPEC के छात्रों ने CanSat 7U प्रतियोगिता में "उत्कृष्ट" (Excellent) ग्रेड हासिल किया* जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश। मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र सिंह ने बुधवार को चौक थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज
सिद्धार्थनगर न्यूज़

नन्हे प्रतिभाशाली रीति वर्मा ने बढ़ाया विद्यालय व क्षेत्र का गौरव, सर्वोदय विद्यालय में चयन तेतरी बाजार के कक्षा 5 की छात्र ने मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन से चयन परीक्षा में पाई सफलता

तेतरी बाजार के कक्षा 5 की छात्र ने मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन से चयन परीक्षा में पाई सफलता
siddharthnagar-news

विकास खंड नौगढ़ अंतर्गत कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय, तेतरी बाजार के कक्षा 5 के छात्र रीति वर्मा ने अपनी मेहनत और लगन के बल पर जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय, चौरीचौरा की चयन परीक्षा में सफलता प्राप्त कर विद्यालय, परिवार एवं पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

रीति वर्मा की इस उपलब्धि के पीछे उसके शिक्षकों का विशेष मार्गदर्शन और सहयोग रहा। विद्यालय के शिक्षक सुरेन्द्र गुप्ता, गौरव शुक्ला, हरिमोहन सिंह, नेहा, विमला, वंदना, किरन एवं मृदुला ने निरंतर उसे प्रोत्साहित किया और परीक्षा की तैयारी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं प्रधानाध्यापक सुबाष पाण्डेय के नेतृत्व में विद्यालय में शिक्षा का उत्कृष्ट वातावरण बना जिसका सीधा लाभ विद्यार्थियों को मिला। शास्त्रीनगर के सभासद मनोज़ सिंह ने रीति के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


रीति की इस उपलब्धि के पीछे उसकी माता का संघर्ष और आशीर्वाद महत्वपूर्ण रहा। वह अपनी माँ का इकलौता सहारा है और सीमित संसाधनों के बावजूद रीति ने यह सिद्ध कर दिया कि यदि सही दिशा और मार्गदर्शन मिले तो सफलता दूर नहीं होती। उसकी इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार और अभिभावकों में खुशी का माहौल है।

विद्यालय परिवार ने रीति के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उसकी यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।

यह भी पढ़ें

शोहरतगढ़ : क्षेत्र के ग्राम नीबी सुरहा निवासी मनीष कुमार चौरसिया ने रूस से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी कर डिग्री हासिल की है

अन्य खबरें

जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश।
मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत
महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें
हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप
सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया
सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज