सिद्धार्थनगर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती : अधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि

सिद्धार्थनगर | 15-Apr-2026 01:13 PM | 554 |
सिद्धार्थनगर
अधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि

सिद्धार्थनगर 14 अप्रैल 2026 : राष्ट्रीय एकीकरण अनुभाग उत्तर प्रदेश शासन के तत्वावधान में भारत रत्न ब  साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह विकास भवन सभागार में भव्य रूप से आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शीतल सिंह जिलाधिकारी शिव शरणप्पा जीएन मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह एवं सांसद प्रतिनिधि एस.पी. अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

इस दौरान सभी अतिथियों ने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम में जिलाधिकाी  द्वारा मुख्य अतिथि का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया।

मुख्य अतिथि श्रीमती शीतल सिंह ने कहा कि बाबा साहब केवल संविधान निर्माता ही नहीं बल्कि समाज सुधारक और शिक्षा के प्रबल समर्थक थे। उन्होंने “शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो” का संदेश दिया, जिसे अपनाकर देश को मजबूत बनाया जा सकता है।

जिलाधिकारी शिव शरणप्पा जीएन ने कहा कि बाबा साहब का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने कठिन परिस्थितियों में शिक्षा को अपना हथियार बनाकर समाज में नई दिशा दी। संविधान के माध्यम से हमें अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता मिली है जिसका हमें सम्मान करना चाहिए।

सांसद प्रतिनिधि एस.पी. अग्रवाल ने कहा कि डॉ. अंबेडकर द्वारा निर्मित संविधान देश की एकता और अखंडता का आधार है। वहीं मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह ने सामाजिक न्याय और समानता के लिए बाबा साहब के योगदान को याद किया।

कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी द्वारा जिला पंचायत अध्यक्ष को संविधान की उद्देशिका भेंट की गई। इसके अलावा एसएसबी के जवानों एवं अन्य प्रतिभागियों ने भी बाबा साहब के जीवन और विचारों पर अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम का संचालन सिद्धार्थ शंकर पाण्डेय द्वारा किया गया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नौगढ़ विश्वजीत सौर्यान पीडी नागेंद्र मोहन राम त्रिपाठी डीसी मनरेगा संदीप सिंह उप कृषि निदेशक अरविंद कुमार विश्वकर्मा सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी एवं एसएसबी जवान उपस्थित रहे।

रिपोर्टर : अर्जुन अग्रहरि PHM NEWS सिद्धार्थनगर 

अन्य खबरें

मिशन शक्ति अभियान के तहत इटवा पुलिस ने महिलाओं को किया जागरूक : नए कानून और हेल्पलाइन नंबरों की दी गई विस्तृत जानकारी

सिद्धार्थनगर न्यूज़

भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी की कोशिश नाकाम : लोटन पुलिस ने ई-रिक्शा समेत रिफाइंड तेल और नमक किया बरामद

सिद्धार्थनगर न्यूज़

रोवर तकनीक से होगा सटीक सीमांकन : डीएम शिवशरणप्पा ने परसिया में किया निरीक्षण

सिद्धार्थनगर न्यूज़

शोहरतगढ़ तहसील समाधान दिवस : 60 शिकायतें आईं, डीएम ने तीन दिन में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

सिद्धार्थनगर न्यूज़

भूमि विवाद में मारपीट का आरोप: पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार : घर में घुसकर बहू-बेटियों से मारपीट का दावा; आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

सिद्धार्थनगर न्यूज़

शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में 01 व्यक्ति के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई : शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में युवक गिरफ्तार

सिद्धार्थनगर न्यूज़

टूटा नाला और सफाई व्यवस्था से परेशान गांधीनगर वार्ड के लोग : स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत पर उपेक्षा का आरोप लगाया, नाले पर ढक्कन व नियमित सफाई की मांग

सिद्धार्थनगर न्यूज़

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के दशम् दीक्षान्त समारोह में शामिल हुईं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल : 37 मेधावियों को मिला स्वर्ण पदक

सिद्धार्थनगर न्यूज़

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को शोहरतगढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार : पॉक्सो एक्ट व धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के मामले में वांछित अभियुक्त को पुलिस ने डुहिया नाला पुल के पास से दबोचा

सिद्धार्थनगर न्यूज़

जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण : कई कर्मचारी अनुपस्थित मिलने पर वेतन रोकने के निर्देश

सिद्धार्थनगर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.