6 पुलिसकर्मी सम्मानपूर्वक सेवानिवृत्त : एसपी डॉ. अभिषेक महाजन ने दी भावभीनी विदाई
पुलिसकर्मी सम्मानपूर्वक सेवानिवृत्त, एसपी डॉ. अभिषेक महाजन ने दी भावभीनी विदाई
संवाददाता : अर्जुन कुमार अग्रहरी
सिद्धार्थनगर। जनपद पुलिस में अपनी लंबी सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए छह पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को शुक्रवार को पुलिस लाइन सभागार में आयोजित समारोह में सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को माला पहनाकर, शाल एवं धर्मग्रंथ भेंट कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल, सुखद एवं स्वस्थ भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
विदाई समारोह के दौरान पुलिस अधीक्षक ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों से उनके सेवाकाल के अनुभव साझा किए तथा भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सभी कर्मियों ने पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ पुलिस विभाग की सेवा की है, जो सदैव प्रेरणादायी रहेगी। साथ ही उन्होंने आश्वस्त किया कि भविष्य में किसी भी प्रकार की आवश्यकता होने पर वे बिना संकोच पुलिस परिवार से संपर्क कर सकते हैं।
सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मी इस प्रकार हैं—
उ•नि• ना•पु• रमाशंकर यादव थाना पथरा बाजार उ•नि• ना•पु• राजमणि द्विवेदी थाना खेसरहा उ•नि• ना•पु• रमेश चन्द्र, थाना जोगिया उदयपुर उ•नि• रेडियो ओवैदुर रहमान रेडियो शाखा मुख्य आरक्षी ना•पु• गंगा प्रसाद थाना उसका बाजार कुक छोटेलाल मौर्य पुलिस लाइन सिद्धार्थनगर
समारोह में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी सेवानिवृत्त साथियों को सम्मानपूर्वक विदाई देते हुए उनके स्वस्थ एवं सुखमय जीवन की कामना की।