सिद्धार्थनगर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर: राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने समस्याओं पर सौंपा ज्ञापन : समाधान न होने पर धरने की चेतावनी

सिद्धार्थनगर | 10-Apr-2026 06:12 PM | 242 |
सिद्धार्थनगर
समाधान न होने पर धरने की चेतावनी

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, सिद्धार्थनगर के तत्वावधान में बेसिक शिक्षा से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को लेकर बेसिक शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। यह कार्यक्रम जिलाध्यक्ष आदित्य शुक्ला के नेतृत्व में आयोजित किया गया।

ज्ञापन में प्रमुख रूप से भीषण गर्मी को देखते हुए विद्यालय समय परिवर्तन की मांग की गई। साथ ही एक टैबलेट–एक सिम उपलब्ध कराए जाने के बावजूद दो सिम का पैसा काटे जाने पर आपत्ति दर्ज कराई गई। शिक्षकों की एक दिन की अनुपस्थिति को अवशेष अवकाश में समायोजित करने, बाल्य देखभाल अवकाश (CCL) से संबंधित आरटीआई का जवाब उपलब्ध कराने तथा 12460 भर्ती के शिक्षकों के बकाया एरियर के भुगतान की मांग भी उठाई गई।

इसके अतिरिक्त ऑनलाइन कार्य पूर्ण न करने पर वेतन रोकने की कार्रवाई पर भी संगठन ने नाराजगी जताई और इसे तत्काल रोकने की मांग की।

इस अवसर पर बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सभागार में बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिला कोषाध्यक्ष अभय सिंह, जिला उपाध्यक्ष मनोज त्रिपाठी, जे.पी. गुप्ता, जिला प्रवक्ता अरुण चतुर्वेदी, जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र गुप्ता, जिला सोशल मीडिया प्रभारी राहुल कुमार, जिला मंत्री अंजनी झा, राकेश पांडेय, धर्मेंद्र श्रीवास्तव,ब्लॉक अध्यक्ष आशीष पांडेय, लोकेन्द्र कुमार, संगीत शुक्ला सहित महेश मिश्रा, विनोद उपाध्याय, संजय पाठक, रामपाल, इश्तियाक अहमद, अनंत दीप, अर्चना वर्मा आदि उपस्थित रहे।

संगठन ने प्रशासन से सभी समस्याओं पर शीघ्र एवं प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो संगठन धरना-प्रदर्शन करने के लिए विवश होगा।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.