सिद्धार्थनगर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सिद्धार्थनगर

राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा : 2026 में सिद्धार्थनगर का शानदार प्रदर्शन

सिद्धार्थनगर | 01-Mar-2026 07:17 PM | 242 |
सिद्धार्थनगर
2026 में सिद्धार्थनगर का शानदार प्रदर्शन

सिद्धार्थनगर। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा 2026 का परिणाम रविवार को घोषित किया गया। परीक्षा में जनपद के विभिन्न विकास खंडों के ग्रामीण एवं संविलियन विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया है।

नौगढ़ विकास खंड के कम्पोजिट जूनियर हाईस्कूल खलीलपुर (ग्रामीण) से सुनीता गुप्ता, अमित कुमार, रवि कुमार एवं रागिनी गुप्ता का चयन हुआ है। इसी ब्लॉक के कम्पोजिट विद्यालय रेहरा से अभिषेक कुमार एवं ज्योति ने भी परीक्षा में सफलता प्राप्त की। विद्यालयों में शिक्षकों द्वारा नियमित मार्गदर्शन एवं शैक्षणिक अनुशासन को इस सफलता का मुख्य कारण बताया गया।

भनवापुर विकास खंड के कम्पोजिट विद्यालय कोहड़ौरा से छात्रा शिवानी गुप्ता सहित कुल पाँच विद्यार्थियों का चयन हुआ है। इस उपलब्धि से पूरे भनवापुर ब्लॉक में हर्ष का माहौल है। विद्यालय स्तर पर सतत शिक्षण एवं मार्गदर्शन का सकारात्मक परिणाम देखने को मिला है।

डुमरियागंज विकास खंड के कम्पोजिट विद्यालय भारत भारी से करण एवं उत्कर्षा ने परीक्षा में सफलता अर्जित कर विद्यालय को गौरवान्वित किया है। वहीं बढ़नी विकास खंड के कम्पोजिट विद्यालय बरगदवा से छात्र सोहन का चयन हुआ है, जो क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।

खेसरहा विकास खंड के उच्च प्राथमिक विद्यालय अकोल्ही से नितिन गुप्ता, राशी, उम्मे कुलसुम, शुमैला जमाल, मोहम्मद ताहा, मधु, लकी एवं साबरीन खातून ने परीक्षा उत्तीर्ण कर सामूहिक सफलता का उदाहरण प्रस्तुत किया। इसी विकास खंड के संविलियन विद्यालय बेलहरी से हर्षिता त्रिपाठी, अर्पिता त्रिपाठी एवं उपासना त्रिपाठी का भी चयन हुआ है।

इसके अतिरिक्त मिठवल विकास खंड के संविलियन विद्यालय करही शुक्ल से छात्र आदित्य चौरसिया ने भी परीक्षा में सफलता प्राप्त की है।

राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत चयनित विद्यार्थियों को कक्षा 9 से 12 तक अध्ययन जारी रखने के लिए प्रतिमाह 1000 रुपये अथवा वार्षिक 12 हजार रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। शिक्षा विभाग एवं विद्यालय परिवारों ने सभी चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

 

अन्य खबरें

मिशन शक्ति अभियान के तहत इटवा पुलिस ने महिलाओं को किया जागरूक : नए कानून और हेल्पलाइन नंबरों की दी गई विस्तृत जानकारी

सिद्धार्थनगर न्यूज़

भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी की कोशिश नाकाम : लोटन पुलिस ने ई-रिक्शा समेत रिफाइंड तेल और नमक किया बरामद

सिद्धार्थनगर न्यूज़

रोवर तकनीक से होगा सटीक सीमांकन : डीएम शिवशरणप्पा ने परसिया में किया निरीक्षण

सिद्धार्थनगर न्यूज़

शोहरतगढ़ तहसील समाधान दिवस : 60 शिकायतें आईं, डीएम ने तीन दिन में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

सिद्धार्थनगर न्यूज़

भूमि विवाद में मारपीट का आरोप: पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार : घर में घुसकर बहू-बेटियों से मारपीट का दावा; आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

सिद्धार्थनगर न्यूज़

शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में 01 व्यक्ति के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई : शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में युवक गिरफ्तार

सिद्धार्थनगर न्यूज़

टूटा नाला और सफाई व्यवस्था से परेशान गांधीनगर वार्ड के लोग : स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत पर उपेक्षा का आरोप लगाया, नाले पर ढक्कन व नियमित सफाई की मांग

सिद्धार्थनगर न्यूज़

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के दशम् दीक्षान्त समारोह में शामिल हुईं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल : 37 मेधावियों को मिला स्वर्ण पदक

सिद्धार्थनगर न्यूज़

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को शोहरतगढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार : पॉक्सो एक्ट व धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के मामले में वांछित अभियुक्त को पुलिस ने डुहिया नाला पुल के पास से दबोचा

सिद्धार्थनगर न्यूज़

जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण : कई कर्मचारी अनुपस्थित मिलने पर वेतन रोकने के निर्देश

सिद्धार्थनगर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.