सिद्धार्थनगर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सिद्धार्थनगर

मोहाना में युवक की हत्या का आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार लोहे की रॉड बरामद : गुजरौलिया टोला बेलौहा हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया

सिद्धार्थनगर | 30-Oct-2026 10:28 AM | 554 |
सिद्धार्थनगर
गुजरौलिया टोला बेलौहा हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया

मोहाना पुलिस ने हत्या के मामले में आरोपी को 24 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार लोहे की रॉड बरामद

सिद्धार्थनगर : मोहाना थाना क्षेत्र के गुजरौलिया टोला बेलौहा में युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त लोहे की रॉड भी बरामद करने की जानकारी दी है।

पुलिस के अनुसार 28 अक्टूबर 2026 को ग्राम गुजरौलिया टोला बेलौहा में एक युवक के सिर पर लोहे की रॉड से प्रहार किया गया था जिससे उसकी मौत हो गई। मामले में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना मोहाना में मुकदमा संख्या 154/2026 धारा 103(1) 352 और 351(3) बीएनएस के तहत दर्ज किया गया।

पुलिस प्रेस नोट के मुताबिक 29 अक्टूबर 2026 को मोहाना पुल के पास से आरोपी अभिलाष उपाध्याय उर्फ डब्लू करीब 24 वर्ष निवासी गुजरौलिया टोला बेलौहा थाना मोहाना को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद उसे न्यायालय भेज दिया गया।

 बरामदगी: घटना में प्रयुक्त एक लोहे की रॉड।

यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार प्रसाद के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह और उनकी टीम ने की।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सर्वेश यादव तथा कांस्टेबल प्रशान्त सिंह अशोक कुमार यादव और आदर्श शुक्ला शामिल रहे।

PHM NEWS हर खबर सच के साथ

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.