सिद्धार्थनगर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सिद्धार्थनगर

शोहरतगढ़ तहसील समाधान दिवस : 60 शिकायतें आईं, डीएम ने तीन दिन में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

सिद्धार्थनगर | 07-Jul-2026 04:24 PM | 554 |
सिद्धार्थनगर
60 शिकायतें आईं, डीएम ने तीन दिन में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

सिद्धार्थनगर  शोहरतगढ़ 

शासन की मंशा के अनुरूप सोमवार को तहसील शोहरतगढ़ में जिलाधिकारी शिव शरणप्पा जी.एन. की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन की उपस्थिति में संपूर्ण तहसील समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान राजस्व पुलिस विकास शिक्षा पूर्ति विद्युत सिंचाई एवं नगर पंचायत से संबंधित शिकायतों की सुनवाई कर अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने पिछले समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों की आख्या की समीक्षा करते हुए आवश्यक मामलों में जिला स्तरीय टीम गठित कर मौके पर जांच कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भूमि संबंधी विवादों का निस्तारण स्थल निरीक्षण के बाद ही किया जाए तथा शिकायतकर्ता और विपक्षी दोनों पक्षों की मौजूदगी में निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जाए।

डीएम ने कानूनगो और लेखपालों को भूमि संपत्ति रजिस्टर एवं भूमि विवाद रजिस्टर अनिवार्य रूप से तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि तहसील दिवस अथवा आई जी आर एस पर प्राप्त कोई भी शिकायत लंबित नहीं रहनी चाहिए। लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

तहसील समाधान दिवस में कुल 60 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए  जिनमें राजस्व विभाग के 51 पुलिस के 3 विकास के 2 विद्युत के 2 नगर पंचायत का 1 तथा सिंचाई विभाग का 1 प्रकरण शामिल रहा। मौके पर राजस्व विभाग के 5 मामलों का निस्तारण कर दिया गया जबकि शेष शिकायतों के तीन दिनों के भीतर निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।

इस अवसर पर उपजिलाधिकारी करमेन्द्र पीडी/डीडीओ राजमणि वर्मा डीसी मनरेगा संदीप सिंह जिला पंचायत राज अधिकारी वाचस्पति झा तहसीलदार शोहरतगढ़ क्षेत्र के सभी थानाध्यक्ष खंड विकास अधिकारी तथा विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

रिपोर्टर: अर्जुन कुमार अग्रहरी PHM NEWS 

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.