सिद्धार्थनगर : दीपावली पर्व के मद्देनजर भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में शोहरतगढ़ पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चार बोरियों में करीब 50.800 किलोग्राम पटाखे और एक होंडा साइन मोटरसाइकिल बरामद की है।
पुलिस के अनुसार 4 नवंबर 2026 को खुनुवा बॉर्डर क्षेत्र के ग्राम परसौना में चेकिंग के दौरान सूचना मिली कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से सफेद बोरियों में संदिग्ध सामान लेकर नेपाल की ओर जाने वाला है। सूचना पर पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर सुबह करीब 6 बजे खुनुवा स्थित भारत-नेपाल नो मैन्स लैंड से लगभग 150 मीटर पहले मोटरसाइकिल सवार को पकड़ लिया।
गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान धर्मेश उर्फ टिड्डा पुत्र ब्रह्मानन्द निवासी ग्राम परसौना थाना शोहरतगढ़ जनपद सिद्धार्थनगर के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से चार बोरियों में करीब 50.800 किलोग्राम पटाखे बरामद हुए। साथ ही होंडा साइन मोटरसाइकिल संख्या UP55F 6163 भी जब्त की गई।
पुलिस के मुताबिक, बरामद पटाखों, मोटरसाइकिल और गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक कार्रवाई के लिए सीमा शुल्क कार्यालय खुनुवा भेजा गया है।
यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक शेषमणि पाण्डेय के नेतृत्व में की गई।
संयुक्त टीम में शामिल रहे: शोहरतगढ़ पुलिस के उपनिरीक्षक विजय कुमार सिंह हेड कांस्टेबल मनोज कुमार कांस्टेबल अनिल गुप्ता अजीत यादव और पप्पू गुप्ता सहित एसएसबी के उपनिरीक्षक हमीर सिंह एवं अन्य जवान शामिल रहे।
PHM NEWS हर खबर सच के साथ।











