सिद्धार्थनगर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सिद्धार्थनगर

01 सितंबर को देश के पांच लाख विद्यालयों में मनाया जाएगा कार्यक्रम " हमारा विद्यालय हमारा स्वाभिमान" : संयोजक मनोज त्रिपाठी, सह संयोजक रेणु मणि त्रिपाठी, सह संयोजक सुरेंद्र गुप्ता ने ज्ञापन सौंप बेसिक शिक्षा अधिकारी को किया सूचित

सिद्धार्थनगर | 30-Aug-2025 09:21 AM | 242 |
सिद्धार्थनगर
संयोजक मनोज त्रिपाठी, सह संयोजक रेणु मणि त्रिपाठी, सह संयोजक सुरेंद्र गुप्ता ने ज्ञापन सौंप बेसिक शिक्षा अधिकारी को किया सूचित

सिद्धार्थनगर:

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर आगामी 01 सितम्बर 2025 को जिले के सभी विद्यालयों में “हमारा विद्यालय – हमारा स्वाभिमान” अभियान चलाया जाएगा। इसको लेकर महासंघ के प्रतिनिधि मंडल ने आज जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री शैलेश कुमार को ज्ञापन सौंपकर कार्यक्रम की रूपरेखा से अवगत कराया।

इस कार्यक्रम में जिला संयोजक मनोज त्रिपाठी, सह संयोजक रेण मणि त्रिपाठी तथा सह संयोजक सुरेन्द्र गुप्ता की विशेष भूमिका रहेगी। ज्ञापन सौंपते समय तीनों ने विस्तार से बताया कि यह अभियान विद्यालयों को गौरव व स्वाभिमान से जोड़ने का एक सशक्त प्रयास है और विद्यार्थी, अभिभावक तथा शिक्षक तीनों स्तरों पर सकारात्मक संदेश देगा।

ज्ञापन देने वाले प्रतिनिधि मंडल में जिलाध्यक्ष आदित्य शुक्ला, जिला महामंत्री पंकज त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष अभय सिंह,उपाध्यक्ष जे. पी. गुप्ता एवं वरिष्ठ पदाधिकारी अंजनी झा भी शामिल रहे।

ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि 01 सितम्बर को सभी विद्यालयों में निम्न गतिविधियाँ होंगी—

  • विद्यालय की साफ-सफाई एवं भित्ति चित्रण
  • सांस्कृतिक आयोजन एवं गोष्ठी
  • विद्यार्थियों की रैली एवं अभिभावक सहभागिता
  • विद्यालय को गौरव और सम्मान का केन्द्र बनाने संबंधी कार्यक्रम

जिलाध्यक्ष आदित्य शुक्ला ने कहा कि विद्यालय समाज की आत्मा हैं और इस अभियान से शिक्षा की गरिमा और बढ़ेगी।


महामंत्री पंकज त्रिपाठी ने कहा कि संगठन की सभी इकाइयों को निर्देश भेजे जा चुके हैं और यह अभियान प्रत्येक विद्यालय में उत्सव जैसा माहौल बनाएगा।

अंत में संयोजक मनोज त्रिपाठी, सह संयोजक रेनु मणि त्रिपाठी एवं सह संयोजक सुरेन्द्र गुप्ता ने सभी शिक्षकों और अभिभावकों से इस अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।


 

अन्य खबरें

मिशन शक्ति अभियान के तहत इटवा पुलिस ने महिलाओं को किया जागरूक : नए कानून और हेल्पलाइन नंबरों की दी गई विस्तृत जानकारी

सिद्धार्थनगर न्यूज़

भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी की कोशिश नाकाम : लोटन पुलिस ने ई-रिक्शा समेत रिफाइंड तेल और नमक किया बरामद

सिद्धार्थनगर न्यूज़

रोवर तकनीक से होगा सटीक सीमांकन : डीएम शिवशरणप्पा ने परसिया में किया निरीक्षण

सिद्धार्थनगर न्यूज़

शोहरतगढ़ तहसील समाधान दिवस : 60 शिकायतें आईं, डीएम ने तीन दिन में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

सिद्धार्थनगर न्यूज़

भूमि विवाद में मारपीट का आरोप: पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार : घर में घुसकर बहू-बेटियों से मारपीट का दावा; आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

सिद्धार्थनगर न्यूज़

शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में 01 व्यक्ति के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई : शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में युवक गिरफ्तार

सिद्धार्थनगर न्यूज़

टूटा नाला और सफाई व्यवस्था से परेशान गांधीनगर वार्ड के लोग : स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत पर उपेक्षा का आरोप लगाया, नाले पर ढक्कन व नियमित सफाई की मांग

सिद्धार्थनगर न्यूज़

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के दशम् दीक्षान्त समारोह में शामिल हुईं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल : 37 मेधावियों को मिला स्वर्ण पदक

सिद्धार्थनगर न्यूज़

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को शोहरतगढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार : पॉक्सो एक्ट व धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के मामले में वांछित अभियुक्त को पुलिस ने डुहिया नाला पुल के पास से दबोचा

सिद्धार्थनगर न्यूज़

जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण : कई कर्मचारी अनुपस्थित मिलने पर वेतन रोकने के निर्देश

सिद्धार्थनगर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.