सिद्धार्थनगर : मिशन शक्ति फेज 6.0 शक्ति दीदी नारी सुरक्षा नारी सम्मान के तहत थाना शोहरतगढ़ मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्रामसभा बांचौरा में जाकर बालिकाओं महिलाओं को सरकार के विभिन्न सरकारी योजनाओं व महिला अपराध के सम्बन्ध में जागरुक किया गया।।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओ की सुरक्षा में चलाए जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 10/11/2026 को अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक शेषमणि पाण्डेय थाना शोहरतगढ़ जनपद सिद्धार्थनगर के कुशल नेतृत्व में मिशन शक्ति के अन्तर्गत महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम में मिशन शक्ति/जनचौपाल व बहू बेटी सम्मेलन के सम्बन्ध में ग्रामसभा बांचौरा में जाकर बालिकाओं महिलाओं को मिशन शक्ति के तहत सरकार के विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे मे जैसे कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना व बहू सम्मेलन अभियान मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना रानी लक्ष्मी बाई बाल एवं महिला सम्मान कोष नारी शक्ति वंदन अधिनियम मातृ शक्ति को सम्बल निराश्रित महिला पेंशन योजना मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना आदि अन्य योजनाओ से संबंधी जानकारी को बताया गया व जागरूक किया गया मिशन शक्ति फेज 6.0 कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण,एंटीरोमियो अभियान एवं साइबर अपराध सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत जानकारी देते हुए विभिन्न हेल्पलाइन नंबर 112, पुलिस आपातकालीन सेवा 1090, वूमेन पावर हेल्पलाइन 1076, माननीय मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 108, एंबुलेंस सेवा 1930, साइबर अपराध हेल्पलाइन 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन 102, स्वास्थ्य सेवा 181 वीमेन हेल्पलाइन 101अग्निशमन सेवा के बारे में जानकारी दी गई व जागरूक किया गया।
मिशन शक्ति टीम थाना शोहरतगढ़ जनपद सिद्धार्थनगर ।
1.उ•नि• राजकुमार यादव का• पवन मौर्य म•का• उर्मिला म•का• शोभा भारती म•का• बी गुप्ता।










