सिद्धार्थनगर : मिशन शक्ति फेज 6.0 अभियान के तहत थाना पथरा बाजार मिशन शक्ति टीम द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम कमहरिया बुजुर्ग में चौपाल लगाकर महिलाओ/बालिकाओं को आत्मसुरक्षा महिला संबंधी अपराधों से बचाव तथा गुड टच एवं बैड टच के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
डॉ• अभिषेक महाजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा महिलाओं के सुरक्षा एवं जागरूकता अभियान" के संबंध में दिए गए निर्देश के क्रम में प्रशांत कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर व क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज बृजेश कुमार वर्मा के कुशल पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष पथरा बाजार जनार्दन प्रसाद के नेतृत्व में मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत जागरूकता अभियान चलाया गया। इसी क्रम में थाना क्षेत्र के ग्राम कमहरिया बुजुर्ग में चौपाल लगाकर बहू सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ऐसी बहुओं/महिलाओं को जागरूक करना था जो अपनी समस्याओं को लेकर थाने तक नहीं आ पाती हैं।
चौपाल के दौरान उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं को आत्मसुरक्षा, महिला संबंधी अपराधों से बचाव तथा गुड टच एवं बैड टच के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही मा0 मुख्यमंत्री उ•प्र• सरकार द्वारा प्रदेश के समस्त थानों पर स्थापित मिशन शक्ति केंद्र के बारे में बताया गया, जहाँ महिलाएं अपनी समस्याओं को दर्ज करा सकती हैं। महिलाओं को महिला सम्वन्धी अपराध पर अंकुश लगाने हेतु जारी हेल्प लाइन 1090 वुमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्प लाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन, 112 पुलिस हेल्प लाइन, 1098 चाईल्ड केयर लाइन, 108 एम्बुलेंस हेल्प लाइन, 101 अग्निशमन हेल्प लाइन, 14567 एल्डर हेल्पलाइन, 1930 साइबर हेल्पलाइन नंबर नए कानून के बारे में और लिंगानुपात बाल विवाह लैंगिक शोषण जनसंख्या अनुपात के बारे में भी जानकारी दी गई।
मिशन शक्ति टीम थाना पथरा बाजार जनपद सिद्धार्थनगर।
1.उ•नि• उदय नाथ मिश्र का• सुदामा यादव .म•आ• बबिता भारती।
PHM NEWS — हर खबर सच के साथ।










