मिशन शक्ति 5.0 के तहत छात्राओं को साइबर अपराध व महिला सुरक्षा के प्रति किया जागरूक : डीआईजी बस्ती व एसएसपी सिद्धार्थनगर की मौजूदगी में कॉलेज में आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम
सिद्धार्थनगर बस्ती। मिशन शक्ति अभियान 5.0 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध एवं महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक करने हेतु एक वृहद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र संजीव त्यागी ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ,• अभिषेक महाजन के साथ शिवपति स्नातकोत्तर महाविद्यालय, शोहरतगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीआईजी ने कहा कि वर्तमान डिजिटल युग में साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं, जिससे बचाव के लिए जागरूकता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने छात्राओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए बताया कि प्रत्येक थाने पर महिलाओं की समस्याओं के समाधान के लिए मिशन शक्ति केंद्र स्थापित किए गए हैं।
उन्होंने डिजिटल अरेस्ट, सोशल मीडिया हैकिंग और फिशिंग जैसे अपराधों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी। साथ ही अनजान लिंक पर क्लिक न करने, सोशल मीडिया अकाउंट को सुरक्षित रखने और किसी को भी OTP या व्यक्तिगत जानकारी साझा न करने की हिदायत दी।
कार्यक्रम में आपातकालीन सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 1930, 1090, 112, 1076, 1098, 108/102 की जानकारी भी दी गई।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद, क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी, प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह, महिला थाना प्रभारी भाग्यवती पाण्डेय, कॉलेज प्रबंधन, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
अन्य खबरें
भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी की कोशिश नाकाम : लोटन पुलिस ने ई-रिक्शा समेत रिफाइंड तेल और नमक किया बरामद
सिद्धार्थनगर न्यूज़