सिद्धार्थनगर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सिद्धार्थनगर

12 सितम्बर को TET प्रकरण और शिक्षकों की समस्याओं पर सौंपा जाएगा ज्ञापन : राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ सिद्धार्थनगर का आवाहन

सिद्धार्थनगर | 11-Sep-2025 01:18 AM | 242 |
सिद्धार्थनगर
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ सिद्धार्थनगर का आवाहन

सिद्धार्थनगर:
शिक्षा व्यवस्था की मजबूती और शिक्षक समुदाय की गरिमा को बनाए रखने के लिए राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ लगातार प्रयासरत है। जिले के शिक्षक साथियों को लंबे समय से जिन समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, उनमें गैर शैक्षणिक कार्यों का अत्यधिक बोझ, स्थानान्तरण की पारदर्शी नीति का अभाव,  बाल्य देखभाल अवकाश और एक दिन के मेडिकल अवकाश की सुविधा न मिलना, अल्प समय अनुपस्थिति पर पूरे दिन का वेतन काटे जाने की विसंगति, निलम्बन-बहाली प्रक्रिया में व्याप्त भ्रष्टाचार, एरियर भुगतान में विलंब, वेतन वृद्धि (इंक्रीमेंट) से जुड़ी कठिनाइयाँ तथा अधिकारियों द्वारा गरिमामय व्यवहार का अभाव प्रमुख हैं।


इन समस्याओं के अतिरिक्त TET प्रकरण में केन्द्र सरकार की  असंवेदनशीलता ने शिक्षकों की पीड़ा को और गहरा कर दिया है। इन ज्वलंत मुद्दों के समाधान हेतु राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रान्तीय नेतृत्व के आह्वान पर आगामी 12 सितम्बर 2025 को जिला मुख्यालय सिद्धार्थनगर पर शिक्षक बड़ी संख्या में उपस्थित होकर जिलाधिकारी महोदय के माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री जी को TET प्रकरण के समाधान हेतु आग्रह पत्र प्रेषित करेंगे। इसी प्रकार माननीय मुख्यमंत्री जी को भी ज्ञापन देकर शिक्षकों की अन्य समस्याओं पर ध्यान दिलाया जाएगा।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आदित्य शुक्ल ने कहा कि “हमारा कार्यक्रम पूर्णतः शांतिपूर्ण होगा। उद्देश्य सरकार तक शिक्षकों की वास्तविक समस्याएँ पहुँचाना है। हमें पूरा विश्वास है कि हमारी सामूहिक आवाज़ को सुना जाएगा।”

जिला महामंत्री पंकज त्रिपाठी ने अपील की कि “सभी शिक्षक साथियों से अनुरोध है कि 12 सितम्बर को समय से जिला मुख्यालय पहुँचें और संख्या बल के साथ एकजुट होकर ज्ञापन-प्रेषण में भाग लें। यही हमारी ताकत है।”

जिला कोषाध्यक्ष अभय सिंह ने कहा कि “शिक्षकों की समस्याओं का समाधान तभी संभव है जब हम संगठित होकर शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात शासन तक पहुँचाएँ। यह अवसर हम सबके लिए ऐतिहासिक साबित होगा।”
इसके साथ ही  पदाधिकारियों शिवपाल सिंह, विपुल सिंह, रेणु मणि त्रिपाठी, प्रतिभा त्रिपाठी, जे.पी. गुप्ता, अंजनी झा,  आनंद पांडेय, सुरेन्द्र गुप्ता, राकेश पांडेय, अरुण चतुर्वेदी, अजय साहू, अरुण भास्कर, धर्मेन्द्र श्रीवास्तव, संजीव कुमार, संगीत शुक्ला, हरिशंकर सिंह, लोकेन्द्र कुमार, आशीष पांडेय, अनुराग कुमार, इमरान एवं संतोष पांडेय ने भी जिले के समस्त शिक्षकों से 12 सितम्बर को जिला मुख्यालय पर पहुँचकर संख्या बल में अपनी भागीदारी निभाने का आह्वान किया है।

महासंघ ने सभी शिक्षकों से आग्रह किया है कि वे बड़ी संख्या में पहुँचकर इस शांतिपूर्ण ज्ञापन-प्रेषण को सफल बनाएं।

अन्य खबरें

मिशन शक्ति अभियान के तहत इटवा पुलिस ने महिलाओं को किया जागरूक : नए कानून और हेल्पलाइन नंबरों की दी गई विस्तृत जानकारी

सिद्धार्थनगर न्यूज़

भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी की कोशिश नाकाम : लोटन पुलिस ने ई-रिक्शा समेत रिफाइंड तेल और नमक किया बरामद

सिद्धार्थनगर न्यूज़

रोवर तकनीक से होगा सटीक सीमांकन : डीएम शिवशरणप्पा ने परसिया में किया निरीक्षण

सिद्धार्थनगर न्यूज़

शोहरतगढ़ तहसील समाधान दिवस : 60 शिकायतें आईं, डीएम ने तीन दिन में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

सिद्धार्थनगर न्यूज़

भूमि विवाद में मारपीट का आरोप: पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार : घर में घुसकर बहू-बेटियों से मारपीट का दावा; आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

सिद्धार्थनगर न्यूज़

शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में 01 व्यक्ति के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई : शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में युवक गिरफ्तार

सिद्धार्थनगर न्यूज़

टूटा नाला और सफाई व्यवस्था से परेशान गांधीनगर वार्ड के लोग : स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत पर उपेक्षा का आरोप लगाया, नाले पर ढक्कन व नियमित सफाई की मांग

सिद्धार्थनगर न्यूज़

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के दशम् दीक्षान्त समारोह में शामिल हुईं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल : 37 मेधावियों को मिला स्वर्ण पदक

सिद्धार्थनगर न्यूज़

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को शोहरतगढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार : पॉक्सो एक्ट व धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के मामले में वांछित अभियुक्त को पुलिस ने डुहिया नाला पुल के पास से दबोचा

सिद्धार्थनगर न्यूज़

जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण : कई कर्मचारी अनुपस्थित मिलने पर वेतन रोकने के निर्देश

सिद्धार्थनगर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.