सिद्धार्थनगर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सिद्धार्थनगर

कपिलवस्तु विधायक श्यामधनी राही ने निर्माणाधीन लघु सेतु का किया स्थलीय निरीक्षण : मानकों पर खरा न उतरने पर बाईपास मार्ग को लेकर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

सिद्धार्थनगर | 24-Feb-2026 08:11 PM | 242 |
सिद्धार्थनगर
मानकों पर खरा न उतरने पर बाईपास मार्ग को लेकर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत अति व्यस्त सोहाँस–तेतरी मार्ग पर गुदराही–पिठनी पुल के मध्य निर्माणाधीन 12 मीटर लंबे लघु सेतु का विधायक श्यामधनी राही ने सोमवार को स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता एवं आमजन की सुविधा से जुड़े विभिन्न पहलुओं का गहन अवलोकन किया।

निरीक्षण के समय यह पाया गया कि सेतु निर्माण के लिए तैयार किया गया बाईपास मार्ग निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं है। बाईपास मार्ग की चौड़ाई, समतलता एवं सुरक्षा उपायों में कमी के कारण स्थानीय नागरिकों, राहगीरों एवं भारी वाहनों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही, इस मार्ग से दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी हुई है।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए विधायक ने मौके पर मौजूद संबंधित विभाग के अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था को कड़े निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जब तक वैकल्पिक मार्ग (बाईपास) को पूरी तरह मानकानुसार दुरुस्त, सुरक्षित एवं सुगम नहीं बनाया जाता, तब तक सेतु निर्माण कार्य को आगे न बढ़ाया जाए। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि निर्माण स्थल पर चेतावनी संकेतक, बैरिकेडिंग एवं आवश्यक सुरक्षा प्रबंध तत्काल सुनिश्चित किए जाएं।

विधायक श्यामधनी राही ने कहा कि क्षेत्र की जनता की सुविधा, सुरक्षित आवागमन और निर्माण की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने अधिकारियों को चेताया कि लापरवाही पाए जाने पर संबंधित जिम्मेदारों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण भी उपस्थित रहे, जिन्होंने अपनी समस्याएं विधायक के समक्ष रखीं। विधायक ने सभी समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया और कहा कि कपिलवस्तु क्षेत्र में विकास कार्य पारदर्शिता और गुणवत्ता के साथ कराए जाएंगे।

 

अन्य खबरें

मिशन शक्ति अभियान के तहत इटवा पुलिस ने महिलाओं को किया जागरूक : नए कानून और हेल्पलाइन नंबरों की दी गई विस्तृत जानकारी

सिद्धार्थनगर न्यूज़

भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी की कोशिश नाकाम : लोटन पुलिस ने ई-रिक्शा समेत रिफाइंड तेल और नमक किया बरामद

सिद्धार्थनगर न्यूज़

रोवर तकनीक से होगा सटीक सीमांकन : डीएम शिवशरणप्पा ने परसिया में किया निरीक्षण

सिद्धार्थनगर न्यूज़

शोहरतगढ़ तहसील समाधान दिवस : 60 शिकायतें आईं, डीएम ने तीन दिन में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

सिद्धार्थनगर न्यूज़

भूमि विवाद में मारपीट का आरोप: पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार : घर में घुसकर बहू-बेटियों से मारपीट का दावा; आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

सिद्धार्थनगर न्यूज़

शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में 01 व्यक्ति के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई : शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में युवक गिरफ्तार

सिद्धार्थनगर न्यूज़

टूटा नाला और सफाई व्यवस्था से परेशान गांधीनगर वार्ड के लोग : स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत पर उपेक्षा का आरोप लगाया, नाले पर ढक्कन व नियमित सफाई की मांग

सिद्धार्थनगर न्यूज़

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के दशम् दीक्षान्त समारोह में शामिल हुईं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल : 37 मेधावियों को मिला स्वर्ण पदक

सिद्धार्थनगर न्यूज़

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को शोहरतगढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार : पॉक्सो एक्ट व धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के मामले में वांछित अभियुक्त को पुलिस ने डुहिया नाला पुल के पास से दबोचा

सिद्धार्थनगर न्यूज़

जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण : कई कर्मचारी अनुपस्थित मिलने पर वेतन रोकने के निर्देश

सिद्धार्थनगर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.