सिद्धार्थनगर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सिद्धार्थनगर

जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण : कई कर्मचारी अनुपस्थित मिलने पर वेतन रोकने के निर्देश

सिद्धार्थनगर | 25-May-2026 12:22 PM | 554 |
सिद्धार्थनगर
कई कर्मचारी अनुपस्थित मिलने पर वेतन रोकने के निर्देश

 सिद्धार्थ नगर 25 मई 2026

जिलाधिकारी  द्वारा कलेक्ट्रेट स्थित विभिन्न कार्यालयों एवं पटलो का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान राजस्व अभिलेखागार जूडीशियल अभिलेखागार आपदा कार्यालय, प्रोबेशन कार्यालय पिछड़ा वर्ग कल्याण कार्यालय कोषागार आबकारी कार्यालय सहित कई विभागों का जायजा लिया गया।

जिलाधिकारी ने कार्यालयों में साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने एवं पत्रावलियों का सही रख-रखाव करने के निर्देश दिए। साथ ही कृषक दुर्घटना बीमा योजना के लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा।

निरीक्षण के दौरान कई कर्मचारी एवं अधिकारी अनुपस्थित पाए गए जिस पर जिलाधिकारी ने संबंधित कर्मचारियों का एक दिन का वेतन अवरुद्ध करते हुए स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए।

उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को समय से कार्यालय पहुंचकर शासकीय कार्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने तथा सुबह 10 बजे से 12 बजे तक जनता की समस्याएं सुनकर उनका त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान नाजिर कलेक्ट्रेट  भी उपस्थित रहे।

रिपोर्टर अर्जुन कुमार अग्रहरी सिद्धार्थनगर 

मो•8948723670

 

अन्य खबरें

मिशन शक्ति अभियान के तहत इटवा पुलिस ने महिलाओं को किया जागरूक : नए कानून और हेल्पलाइन नंबरों की दी गई विस्तृत जानकारी

सिद्धार्थनगर न्यूज़

भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी की कोशिश नाकाम : लोटन पुलिस ने ई-रिक्शा समेत रिफाइंड तेल और नमक किया बरामद

सिद्धार्थनगर न्यूज़

रोवर तकनीक से होगा सटीक सीमांकन : डीएम शिवशरणप्पा ने परसिया में किया निरीक्षण

सिद्धार्थनगर न्यूज़

शोहरतगढ़ तहसील समाधान दिवस : 60 शिकायतें आईं, डीएम ने तीन दिन में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

सिद्धार्थनगर न्यूज़

भूमि विवाद में मारपीट का आरोप: पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार : घर में घुसकर बहू-बेटियों से मारपीट का दावा; आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

सिद्धार्थनगर न्यूज़

शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में 01 व्यक्ति के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई : शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में युवक गिरफ्तार

सिद्धार्थनगर न्यूज़

टूटा नाला और सफाई व्यवस्था से परेशान गांधीनगर वार्ड के लोग : स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत पर उपेक्षा का आरोप लगाया, नाले पर ढक्कन व नियमित सफाई की मांग

सिद्धार्थनगर न्यूज़

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के दशम् दीक्षान्त समारोह में शामिल हुईं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल : 37 मेधावियों को मिला स्वर्ण पदक

सिद्धार्थनगर न्यूज़

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को शोहरतगढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार : पॉक्सो एक्ट व धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के मामले में वांछित अभियुक्त को पुलिस ने डुहिया नाला पुल के पास से दबोचा

सिद्धार्थनगर न्यूज़

मिशनशक्ति कार्यक्रम में जिलाधिकारी की संवेदनशील पहल : ऑनलाइन पढ़ाई के लिए छात्रा को उपलब्ध कराया मोबाइल फोन

सिद्धार्थनगर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.