सिद्धार्थनगर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सिद्धार्थनगर

5 लाख विद्यालयों में एक साथ गूंजेगा उद्घोष – हमारा विद्यालय, हमारा स्वाभिमान : सिद्धार्थनगर के लाखों विद्यार्थी एवं शिक्षक लेंगे पाँच संकल्प, शिक्षा जगत में रचेगा इतिहास

सिद्धार्थनगर | 01-Sep-2025 05:35 AM | 242 |
सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर के लाखों विद्यार्थी एवं शिक्षक लेंगे पाँच संकल्प, शिक्षा जगत में रचेगा इतिहास

सिद्धार्थनगर:

अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के आह्वान पर  1 सितम्बर 2025, सोमवार को जनपद सिद्धार्थनगर के समस्त विद्यालयों में "हमारा विद्यालय – हमारा स्वाभिमान" संकल्प कार्यक्रम भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा।

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष प्रो. संजय मेधावी ने कहा कि प्रदेश के एक लाख विद्यालयों तथा देशभर के पाँच लाख विद्यालयों में एक साथ यह ऐतिहासिक संकल्प कार्यक्रम सम्पन्न होगा। इसमें लाखों शिक्षक और करोड़ों विद्यार्थी विद्यालय की प्रार्थना सभा में एक स्वर से उद्घोष करते हुए पाँच संकल्प लेकर इसे आत्मसात करेंगे।

प्रदेश महामंत्री श्री जोगेंद्र पाल सिंह ने कहा कि विद्यालय केवल भवन नहीं है, बल्कि संस्कारों का तीर्थ है। विद्यालय को भारत में हमेशा विद्या का मंदिर माना गया है। 1 सितम्बर का दिन केवल एक कार्यक्रम आयोजन तिथि नहीं है, बल्कि शिक्षा जगत में एक इतिहास रचने वाला क्षण होगा जब लाखों शिक्षक और करोड़ों विद्यार्थी मिलकर उद्घोष करेंगे कि “हमारा विद्यालय – हमारा स्वाभिमान” है।

इस संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत सभी विद्यार्थी और शिक्षक पाँच वचन लेंगे –

1. हम मिलकर विद्यालय को स्वच्छ, अनुशासित एवं प्रेरणास्पद बनाए रखेंगे।
2. हम विद्यालय की संपदा, संसाधन एवं समय को राष्ट्रधन मानकर उनका संरक्षण करेंगे।
3. हम विद्यालय में भेदभावरहित वातावरण बनाएंगे और समभाव से शिक्षा प्राप्त करेंगे।
4. हम शिक्षा को केवल ज्ञान का माध्यम न मानकर चरित्र निर्माण, आत्मविकास एवं समाजसेवा का साधन मानेंगे।
5. हम विद्यालय को संस्कार, सेवा और समर्पण का तीर्थ मानते हुए उसका गौरव बढ़ाने हेतु प्रयत्नशील रहेंगे।

प्रदेश महामंत्री ने कहा कि विद्यालय वह प्रयोगशाला है जहाँ भविष्य के नागरिक तैयार होते हैं। भगवान श्रीराम, भगवान श्रीकृष्ण, महात्मा गांधी, डॉ. राधाकृष्णन और डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम जैसे महापुरुषों के जीवन में उनके विद्यालयों के संस्कारों की महत्त्वपूर्ण भूमिका रही है। शिक्षा केवल रोजगार नहीं बल्कि संपूर्ण मनुष्य निर्माण का ध्येय है। विद्यालय हमें अनुशासन, स्वास्थ्य और संस्कार की धरोहर प्रदान करते हैं।

---

जिला पदाधिकारियों की अपील

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ सिद्धार्थनगर इकाई के जिलाध्यक्ष आदित्य शुक्ल, जिला महामंत्री पंकज त्रिपाठी, जिला कोषाध्यक्ष अभय सिंह, कार्यक्रम संयोजक मनोज त्रिपाठी, सह संयोजक रेणु मणि त्रिपाठी एवं सह संयोजक सुरेंद्र गुप्ता ने समस्त जनपदवासियों से अपील की है कि वे इस ऐतिहासिक संकल्प दिवस को सफल बनाएं।

जिला पदाधिकारियों ने कहा कि यदि प्रत्येक विद्यालय का शिक्षक और विद्यार्थी पाँचों संकल्पों को पूरी निष्ठा से निभाएगा तो हर विद्यालय स्वच्छ, संस्कारित और प्रेरणास्पद बनेगा तथा सिद्धार्थनगर जनपद शिक्षा-जगत में प्रेरणा का केंद्र बनकर पूरे प्रदेश और देश को दिशा देगा।

अन्य खबरें

मिशन शक्ति अभियान के तहत इटवा पुलिस ने महिलाओं को किया जागरूक : नए कानून और हेल्पलाइन नंबरों की दी गई विस्तृत जानकारी

सिद्धार्थनगर न्यूज़

भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी की कोशिश नाकाम : लोटन पुलिस ने ई-रिक्शा समेत रिफाइंड तेल और नमक किया बरामद

सिद्धार्थनगर न्यूज़

रोवर तकनीक से होगा सटीक सीमांकन : डीएम शिवशरणप्पा ने परसिया में किया निरीक्षण

सिद्धार्थनगर न्यूज़

शोहरतगढ़ तहसील समाधान दिवस : 60 शिकायतें आईं, डीएम ने तीन दिन में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

सिद्धार्थनगर न्यूज़

भूमि विवाद में मारपीट का आरोप: पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार : घर में घुसकर बहू-बेटियों से मारपीट का दावा; आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

सिद्धार्थनगर न्यूज़

शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में 01 व्यक्ति के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई : शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में युवक गिरफ्तार

सिद्धार्थनगर न्यूज़

टूटा नाला और सफाई व्यवस्था से परेशान गांधीनगर वार्ड के लोग : स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत पर उपेक्षा का आरोप लगाया, नाले पर ढक्कन व नियमित सफाई की मांग

सिद्धार्थनगर न्यूज़

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के दशम् दीक्षान्त समारोह में शामिल हुईं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल : 37 मेधावियों को मिला स्वर्ण पदक

सिद्धार्थनगर न्यूज़

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को शोहरतगढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार : पॉक्सो एक्ट व धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के मामले में वांछित अभियुक्त को पुलिस ने डुहिया नाला पुल के पास से दबोचा

सिद्धार्थनगर न्यूज़

जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण : कई कर्मचारी अनुपस्थित मिलने पर वेतन रोकने के निर्देश

सिद्धार्थनगर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.