सिद्धार्थनगर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सिद्धार्थनगर

वार्षिक उत्सव में बच्चों की प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन : गुरु गोरक्षनाथ ज्ञानस्थली विद्यालय में भव्य आयोजन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

सिद्धार्थनगर | 15-Apr-2026 03:26 PM | 554 |
सिद्धार्थनगर
गुरु गोरक्षनाथ ज्ञानस्थली विद्यालय में भव्य आयोजन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

सिद्धार्थनगर : डुमरियागंज पंचायत भारतभारी के लक्ष्मणनगर स्थित गुरु गोरक्षनाथ ज्ञानस्थली विद्यालय वृंदावन देवरिया में सोमवार देर शाम वार्षिक उत्सव 2026 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी शिव शरणप्पा जी.एन., विद्यालय के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह, प्रधानाचार्य गिरीश नायर ऋषि, निदेशक प्रदीप सिंह व प्रवीण पाण्डेय द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। विद्यार्थियों ने अतिथियों का तिलक लगाकर व पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना एवं गणपति वंदना से हुई। इसके बाद विद्यार्थियों ने नाटक के माध्यम से “सब पढ़ें, सब बढ़ें” का संदेश दिया तथा मोबाइल के दुष्प्रभावों पर जागरूक किया। प्रथम स्वतंत्रता संग्राम और रानी लक्ष्मीबाई के शौर्य पर आधारित प्रस्तुतियों ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया।

देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रमों के दौरान वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारों से पूरा पंडाल गूंज उठा। विभिन्न राज्यों की वेशभूषा में प्रस्तुत नृत्यों ने “अनेकता में एकता” का संदेश दिया।

मुख्य अतिथि जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा विकास की आधारशिला है और छात्रों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार रहना चाहिए। उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), स्किल इंडिया, डिजिटल इंडिया, खेलकूद और योग के महत्व पर भी जोर दिया।

विद्यालय के संरक्षक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने के साथ भारतीय संस्कृति और राष्ट्रभावना को मजबूत करते हैं। प्रधानाचार्य गिरीश नायर ऋषि ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया तथा राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन हुआ।

इस अवसर पर एसडीएम राजेश कुमार, क्षेत्राधिकारी बृजेश कुमार वर्मा, प्रभारी निरीक्षक श्रीप्रकाश यादव सहित अनेक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

अन्य खबरें

मिशन शक्ति अभियान के तहत इटवा पुलिस ने महिलाओं को किया जागरूक : नए कानून और हेल्पलाइन नंबरों की दी गई विस्तृत जानकारी

सिद्धार्थनगर न्यूज़

भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी की कोशिश नाकाम : लोटन पुलिस ने ई-रिक्शा समेत रिफाइंड तेल और नमक किया बरामद

सिद्धार्थनगर न्यूज़

रोवर तकनीक से होगा सटीक सीमांकन : डीएम शिवशरणप्पा ने परसिया में किया निरीक्षण

सिद्धार्थनगर न्यूज़

शोहरतगढ़ तहसील समाधान दिवस : 60 शिकायतें आईं, डीएम ने तीन दिन में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

सिद्धार्थनगर न्यूज़

भूमि विवाद में मारपीट का आरोप: पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार : घर में घुसकर बहू-बेटियों से मारपीट का दावा; आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

सिद्धार्थनगर न्यूज़

शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में 01 व्यक्ति के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई : शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में युवक गिरफ्तार

सिद्धार्थनगर न्यूज़

टूटा नाला और सफाई व्यवस्था से परेशान गांधीनगर वार्ड के लोग : स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत पर उपेक्षा का आरोप लगाया, नाले पर ढक्कन व नियमित सफाई की मांग

सिद्धार्थनगर न्यूज़

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के दशम् दीक्षान्त समारोह में शामिल हुईं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल : 37 मेधावियों को मिला स्वर्ण पदक

सिद्धार्थनगर न्यूज़

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को शोहरतगढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार : पॉक्सो एक्ट व धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के मामले में वांछित अभियुक्त को पुलिस ने डुहिया नाला पुल के पास से दबोचा

सिद्धार्थनगर न्यूज़

जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण : कई कर्मचारी अनुपस्थित मिलने पर वेतन रोकने के निर्देश

सिद्धार्थनगर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.