सिद्धार्थनगर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सिद्धार्थनगर

एक दिन की डीएम बनी छात्रा, सुनी फरियाद और दिलाया न्याय का भरोसा : सिमरन साहनी को मिला एक दिन का डीएम बनने का मौका, डीएम डॉ. राजगणपति आर भी रहे मौजूद।

सिद्धार्थनगर | 30-Sep-2025 04:20 AM | 242 |
सिद्धार्थनगर
सिमरन साहनी को मिला एक दिन का डीएम बनने का मौका, डीएम डॉ. राजगणपति आर भी रहे मौजूद।

सिद्धार्थनगर:
महिला सशक्तिकरण एवं बालिकाओं में नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत सोमवार को एक अनोखी पहल देखने को मिली। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज डुमरियागंज की प्रतिभाशाली छात्रा सिमरन साहनी को जिले की कमान एक दिन के लिए सौंपी गई। छात्रा ने डीएम की कुर्सी पर बैठकर आम नागरिकों की समस्याएं सुनीं और उनके निस्तारण का आश्वासन दिया।

इस दौरान जिले के जिलाधिकारी डॉ. राजगणपति आर स्वयं बगल में मौजूद रहे और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मिलकर छात्रा को प्रशासनिक कार्यप्रणाली से अवगत कराया। एक छात्रा को इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपे जाने से न केवल उसका मनोबल बढ़ा, बल्कि जिले की अन्य बालिकाओं को भी प्रेरणा मिली।

सिमरन साहनी ने आत्मविश्वास के साथ फरियादियों की शिकायतें सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कार्यक्रम में बोर्ड परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाली कुल 40 मेधावी छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। उन्हें प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया ताकि वे भविष्य में और अधिक मेहनत कर अपने परिवार, विद्यालय और जिले का नाम रोशन करें।

जिलाधिकारी डॉ. राजगणपति आर ने इस पहल को छात्राओं के आत्मविश्वास और नेतृत्व कौशल को निखारने का सशक्त माध्यम बताया। उन्होंने कहा कि शिक्षा और अवसर मिलने पर बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं रहतीं।

एक दिन की डीएम बनी सिमरन साहनी ने कहा कि यह उनके जीवन का यादगार क्षण है। उन्होंने प्रशासन की जिम्मेदारियों को करीब से देखा और भविष्य में समाज सेवा की प्रेरणा ली।

मिशन शक्ति के तहत आयोजित यह कार्यक्रम न केवल छात्राओं बल्कि पूरे जिले के लिए प्रेरणादायी साबित हुआ।

अन्य खबरें

मिशन शक्ति अभियान के तहत इटवा पुलिस ने महिलाओं को किया जागरूक : नए कानून और हेल्पलाइन नंबरों की दी गई विस्तृत जानकारी

सिद्धार्थनगर न्यूज़

भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी की कोशिश नाकाम : लोटन पुलिस ने ई-रिक्शा समेत रिफाइंड तेल और नमक किया बरामद

सिद्धार्थनगर न्यूज़

रोवर तकनीक से होगा सटीक सीमांकन : डीएम शिवशरणप्पा ने परसिया में किया निरीक्षण

सिद्धार्थनगर न्यूज़

शोहरतगढ़ तहसील समाधान दिवस : 60 शिकायतें आईं, डीएम ने तीन दिन में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

सिद्धार्थनगर न्यूज़

भूमि विवाद में मारपीट का आरोप: पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार : घर में घुसकर बहू-बेटियों से मारपीट का दावा; आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

सिद्धार्थनगर न्यूज़

शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में 01 व्यक्ति के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई : शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में युवक गिरफ्तार

सिद्धार्थनगर न्यूज़

टूटा नाला और सफाई व्यवस्था से परेशान गांधीनगर वार्ड के लोग : स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत पर उपेक्षा का आरोप लगाया, नाले पर ढक्कन व नियमित सफाई की मांग

सिद्धार्थनगर न्यूज़

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के दशम् दीक्षान्त समारोह में शामिल हुईं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल : 37 मेधावियों को मिला स्वर्ण पदक

सिद्धार्थनगर न्यूज़

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को शोहरतगढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार : पॉक्सो एक्ट व धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के मामले में वांछित अभियुक्त को पुलिस ने डुहिया नाला पुल के पास से दबोचा

सिद्धार्थनगर न्यूज़

जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण : कई कर्मचारी अनुपस्थित मिलने पर वेतन रोकने के निर्देश

सिद्धार्थनगर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.