सिद्धार्थनगर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सिद्धार्थनगर

नौगढ़ BRC में FLN प्रशिक्षण का चौथा दिन सम्पन्न, शिक्षक दिवस पर बैंक अधिकारियों ने दी शुभकामनाएँ : भारतीय स्टेट बैंक ,SME शाखा के मैनेजर कादिर खान ने बैंक कर्मियों और शिक्षकों के साथ मनाया शिक्षक दिवस

सिद्धार्थनगर | 05-Sep-2025 08:18 AM | 242 |
सिद्धार्थनगर
भारतीय स्टेट बैंक ,SME शाखा के मैनेजर कादिर खान ने बैंक कर्मियों और शिक्षकों के साथ मनाया शिक्षक दिवस

नौगढ़, सिद्धार्थनगर :

ब्लॉक संसाधन केंद्र नौगढ़ में फाउंडेशन लिटरेसी एंड न्यूमेरसी (FLN) प्रशिक्षण  का चौथा दिवस उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण में कक्षा 4 एवं 5 की हिंदी पाठ्यपुस्तक “फुलवारी” तथा गणित विषय के अध्यापन की नवीन विधियों और विविध गतिविधियों के प्रयोगों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रशिक्षकों ने शिक्षकों को बाल केंद्रित शिक्षण, खेल आधारित गतिविधियों तथा नवाचारपूर्ण पद्धतियों को अपनाने हेतु मार्गदर्शन दिया।

इस अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक, एसएमई शाखा के प्रबंधक कादिर खान अपने सहयोगी बैंककर्मी रोहित, अनिल एवं राम लौटन के साथ उपस्थित हुए। आगामी शिक्षक दिवस को ध्यान में रखते हुए बैंक टीम ने विद्यालय शिक्षकों के बीच बैंक की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही सभी उपस्थित शिक्षकों और शिक्षिकाओं के साथ केक काटकर शिक्षक दिवस का सामूहिक उत्सव मनाया गया। बैंक प्रबंधन द्वारा सभी शिक्षकों को उपहार प्रदान कर हार्दिक शुभकामनाएँ दी गईं।

कार्यक्रम का सफल संचालन राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, नौगढ़ के अध्यक्ष सुरेन्द्र गुप्ता ने किया। प्रशिक्षण सत्र में जेपी गुप्ता, अनंत दीप, शिव शंकर मिश्र, एस.के. यादव एवं रामपाल प्रशिक्षक के रूप में उपस्थित रहे। इसी क्रम में बबीता यादव, प्रतिभा गुप्ता, सरिता गौतम और शिखा श्रीवास्तव द्वारा प्रस्तुत प्रेरणा गीत ने वातावरण को उत्साहपूर्ण बना दिया।

खंड शिक्षा अधिकारी राम कुमार सिंह ने अपने उद्बोधन में शिक्षकों का उत्साहवर्धन किया और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की दिशा में FLN प्रशिक्षण को अत्यंत उपयोगी बताया। उन्होंने सभी शिक्षकों से बच्चों की सीखने की क्षमता को सुदृढ़ बनाने हेतु इस प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान को कक्षा-कक्ष तक पहुँचाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर प्रवीण मिश्र, रमेश जायसवाल, वाचस्पति चतुर्वेदी, हुस्न आरा, पूनम, नीलम, अनुराधा, रूमिश, माला पाण्डेय, अलका कटियार सहित बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएँ उपस्थित रहे।

नौगढ़ ब्लॉक संसाधन केंद्र में आयोजित यह चौथा प्रशिक्षण दिवस शिक्षकों के लिए उपयोगी, प्रेरणादायी और अविस्मरणीय अनुभव सिद्ध हुआ।

---

 

अन्य खबरें

मिशन शक्ति अभियान के तहत इटवा पुलिस ने महिलाओं को किया जागरूक : नए कानून और हेल्पलाइन नंबरों की दी गई विस्तृत जानकारी

सिद्धार्थनगर न्यूज़

भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी की कोशिश नाकाम : लोटन पुलिस ने ई-रिक्शा समेत रिफाइंड तेल और नमक किया बरामद

सिद्धार्थनगर न्यूज़

रोवर तकनीक से होगा सटीक सीमांकन : डीएम शिवशरणप्पा ने परसिया में किया निरीक्षण

सिद्धार्थनगर न्यूज़

शोहरतगढ़ तहसील समाधान दिवस : 60 शिकायतें आईं, डीएम ने तीन दिन में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

सिद्धार्थनगर न्यूज़

भूमि विवाद में मारपीट का आरोप: पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार : घर में घुसकर बहू-बेटियों से मारपीट का दावा; आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

सिद्धार्थनगर न्यूज़

शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में 01 व्यक्ति के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई : शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में युवक गिरफ्तार

सिद्धार्थनगर न्यूज़

टूटा नाला और सफाई व्यवस्था से परेशान गांधीनगर वार्ड के लोग : स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत पर उपेक्षा का आरोप लगाया, नाले पर ढक्कन व नियमित सफाई की मांग

सिद्धार्थनगर न्यूज़

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के दशम् दीक्षान्त समारोह में शामिल हुईं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल : 37 मेधावियों को मिला स्वर्ण पदक

सिद्धार्थनगर न्यूज़

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को शोहरतगढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार : पॉक्सो एक्ट व धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के मामले में वांछित अभियुक्त को पुलिस ने डुहिया नाला पुल के पास से दबोचा

सिद्धार्थनगर न्यूज़

जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण : कई कर्मचारी अनुपस्थित मिलने पर वेतन रोकने के निर्देश

सिद्धार्थनगर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.