FLN प्रशिक्षण के तीसरे एवं चौथे बैच का पांच दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न : बीआरसी नौगढ़ में प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को गतिविधि आधारित शिक्षण तकनीकों की दी गई जानकारी
नौगढ़, सिद्धार्थनगर। ब्लॉक संसाधन केंद्र नौगढ़ में संचालित FLN प्रशिक्षण के तीसरे एवं चौथे बैच के पांच दिवसीय प्रशिक्षण का शनिवार को समापन हुआ। प्रशिक्षण के दौरान संदर्भदाता अनन्त दीप यादव, जे.पी. गुप्ता, शिवशंकर मिश्रा, रामपाल एवं शशि कुमार यादव ने शिक्षकों को बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक दक्षता विकसित करने के लिए विभिन्न गतिविधि आधारित एवं प्रभावी शिक्षण तकनीकों की जानकारी दी।
प्रशिक्षण के अंतिम दिवस डीसी निपुण श्री आशीष सिंह ने प्रशिक्षण का अवलोकन किया। उन्होंने शिक्षकों को बच्चों के स्तर के अनुरूप शिक्षण करने, नियमित आकलन करने तथा निपुण लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।
संदर्भदाताओं ने कहा कि खेल, कहानी, कविता, गतिविधि एवं स्थानीय परिवेश के उदाहरणों के माध्यम से बच्चों को सीखने के अवसर प्रदान करना FLN को प्रभावी बनाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने प्रशिक्षण में सीखी गई तकनीकों को विद्यालय में नियमित रूप से लागू करने पर जोर दिया।
समापन अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी नौगढ़ राम कुमार सिंह ने कहा कि प्रशिक्षण की सार्थकता तभी है जब इसका प्रभाव कक्षा-कक्ष में दिखाई दे। उन्होंने शिक्षकों से प्रत्येक बच्चे की सीखने की जरूरत को समझते हुए सकारात्मक वातावरण में शिक्षण करने तथा निपुण लक्ष्य की प्राप्ति के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करने का आह्वान किया।
पांच दिवसीय प्रशिक्षण के सफल समापन पर शिक्षकों ने प्रशिक्षण में सीखी गई नवीन एवं प्रभावी शिक्षण तकनीकों को विद्यालय में लागू करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर निवेदिता सांस्कृत, रूमीश, ज्योति यादव, पल्लवी सिंह, नेहा उपाध्याय, प्रियंका दुबे, पूनम तिवारी, नीलम यादव, अर्चना मौर्य, अभिनव त्रिपाठी, आलोक शर्मा, विजय, विनय, गौरव शुक्ला सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।