बुधवार, 11 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
भारत माता चौक के पास हिंदू बाल संघ द्वारा स्थापित की गईं मां लक्ष्मी की प्रतिमा सिद्धार्थनगर 8 नवंबर 2026 खेसरहा थाना क्षेत्र के पेडारी और कलनाखोर गांव में फुल्की खाने के भैया दूज और छठ पूजा को लेकर बढ़नी में पुलिस अलर्ट सीओ मयंक द्विवेदी ने किया पैदल गश्त भैया दूज और छठ पूजा को लेकर शोहरतगढ़ पुलिस अलर्ट कस्बे में किया पैदल गश्त लक्ष्मी प्रतिमा स्थल पर पुलिस की निगरानी रूस से MBBS की डिग्री हासिल कर मनीष कुमार चौरसिया ने बढ़ाया क्षेत्र का मान मिशन शक्ति फेज 6.0 शक्ति दीदी नारी सुरक्षा, नारी सम्मान के तहत थाना शोहरतगढ़ मिशन शक्ति टीम मिशन शक्ति फेज 6.0 अभियान के तहत थाना पथरा बाजार मिशन शक्ति टीम द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम
सिद्धार्थनगर न्यूज़

रोवर तकनीक से होगा सटीक सीमांकन डीएम शिवशरणप्पा ने परसिया में किया निरीक्षण

डीएम शिवशरणप्पा ने परसिया में किया निरीक्षण
siddharth-nagar-news-ine-hindi

सिद्धार्थनगर शोहरतगढ़ PHM NEWS

जनपद सिद्धार्थनगर के ग्राम परसिया, तहसील शोहरतगढ़ में जिलाधिकारी शिव शरणप्पा जी.एन. ने सोमवार को उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता 2006 की धारा 24 के अंतर्गत रोवर ROVER तकनीक के माध्यम से किए जा रहे भूमि सीमांकन कार्य का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि भूमि सीमांकन से जुड़े अधिक से अधिक मामलों का निस्तारण रोवर तकनीक के माध्यम से किया जाए जिससे सीमांकन की प्रक्रिया पारदर्शी सटीक और त्रुटिरहित हो सके।

जिलाधिकारी ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा किसानों एवं काश्तकारों की भूमि संबंधी समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से यह आधुनिक तकनीक उपलब्ध कराई गई है। रोवर तकनीक के उपयोग से किसी भी गाटा खसरा की वास्तविक स्थिति का सटीक निर्धारण किया जा सकता है जिससे सीमांकन में त्रुटि की संभावना अत्यंत कम हो जाती है। साथ ही खेतों की कब्जेदारी को लेकर होने वाले विवादों के समाधान में भी यह तकनीक प्रभावी सिद्ध होगी।

निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी शोहरतगढ़ करमेन्द्र तहसीलदार प्रकाश सिंह नायब तहसीलदार माधुर्य यादव राजस्व निरीक्षक बृजेश त्रिपाठी सहित राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी एवं लेखपाल उपस्थित रहे।

रिपोर्टर: अर्जुन कुमार अग्रहरी PHM NEWS 

यह भी पढ़ें

शोहरतगढ़ : क्षेत्र के ग्राम नीबी सुरहा निवासी मनीष कुमार चौरसिया ने रूस से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी कर डिग्री हासिल की है

अन्य खबरें

मिशन शक्ति फेज 6.0 शक्ति दीदी नारी सुरक्षा, नारी सम्मान के तहत थाना शोहरतगढ़ मिशन शक्ति टीम
मिशन शक्ति फेज 6.0 अभियान के तहत थाना पथरा बाजार मिशन शक्ति टीम द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम
क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ द्वारा थाना शोहरतगढ़ पुलिस के साथ
स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा में डीएम सख्त घर पर प्रसव होने पर एमओआईसी की तय होगी जिम्मेदारी
दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार सिद्धार्थनगर पुलिस ने भेजा न्यायालय
भारत-नेपाल सीमा पर पटाखों की बड़ी खेप बरामद शोहरतगढ़ पुलिस और एसएसबी ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार