शुक्रवार, 06 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा में डीएम सख्त घर पर प्रसव होने पर एमओआईसी की तय होगी जिम्मेदारी दीपावली और छठ पूजा को लेकर शोहरतगढ़ थाने में पीस कमेटी की बैठक दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार सिद्धार्थनगर पुलिस ने भेजा न्यायालय भारत-नेपाल सीमा पर पटाखों की बड़ी खेप बरामद शोहरतगढ़ पुलिस और एसएसबी ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार दीपावली और छठ पूजा को लेकर एसएसपी डॉ. अभिषेक महाजन सड़क पर उतरे : सिद्धार्थनगर में भाजपा जोगिया मंडल की मासिक बैठक संपन्न मिशन शक्ति फेज-6.0: इटवा में महिलाओं को सुरक्षा, अधिकारों और सरकारी योजनाओं की दी जानकारी धनतेरस-दीपावली पर ढेबरुआ पुलिस की पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
सिद्धार्थनगर न्यूज़

स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा में डीएम सख्त घर पर प्रसव होने पर एमओआईसी की तय होगी जिम्मेदारी : लापरवाही बरतने वाले आशा एएनएम और सीएचओ को नोटिस जारी करने के निर्देश

लापरवाही बरतने वाले आशा एएनएम और सीएचओ को नोटिस जारी करने के निर्देश
siddharth-agar-news-ine-hindi

सिद्धार्थनगर : जिला स्वास्थ्य समिति (डीएचएस) एवं स्वास्थ्य विभाग से संबंधित योजनाओं की समीक्षा बैठक बुधवार को जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह भी मौजूद रहे। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही और योजनाओं की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रगति बढ़ाने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं आशा कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सभी गर्भवती महिलाओं का प्रसव अस्पताल में ही कराया जाए। घर पर प्रसव होने की स्थिति में संबंधित एमओआईसी की जिम्मेदारी तय की जाएगी।

उन्होंने एनबीएसयू को 24 घंटे सक्रिय रखने जननी सुरक्षा योजना के लाभार्थियों का पंजीकरण कर प्रोत्साहन राशि उपलब्ध कराने तथा गर्भवती महिलाओं को समय से स्वास्थ्य सुविधाएं देने के निर्देश दिए। बीएचएनडी दिवस पर गर्भवती महिलाओं की जांच हाई रिस्क प्रेग्नेंसी (एचआरपी) की पहचान और बेहतर उपचार सुनिश्चित करने को कहा।

डीएम ने सभी एमओआईसी को निर्देश दिया कि कार्य में लापरवाही बरतने वाले सीएचओ आशा एवं एएनएम को नोटिस जारी किया जाए। कम प्रसव कराने वाली आशा कार्यकर्ताओं को चिह्नित कर आवश्यक कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए।

बैठक में एनबीएसयू और एसएनसीयू को क्रियाशील रखने, टीबी के संभावित मरीजों की पहचान एवं जांच कराने, आयुष्मान केंद्रों को समय से खोलने और ई-संजीवनी के माध्यम से अधिक से अधिक मरीजों को टेलीमेडिसिन सुविधा उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया। इसके साथ ही ओपीडी सेवाओं में सुधार तथा एचएमआईएस और आरसीएच पोर्टल पर सभी आंकड़ों की समय से सही फीडिंग कराने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने मलेरिया डेंगू एवं इंसेफेलाइटिस जैसी बीमारियों से बचाव के लिए तेज बुखार वाले मरीजों की पहचान कर जांच एवं उपचार कराने, साफ-सफाई और एंटीलार्वा छिड़काव सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसी भी मरीज को अनावश्यक परेशान न किया जाए और बाहर की दवाएं न लिखी जाएं।

बैठक में मातृ एवं शिशु मृत्यु दर परिवार नियोजन टीकाकरण पीसीपीएनडीटी रोगी कल्याण समिति हेल्थ वेलनेस सेंटर सहित विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की भी समीक्षा की गई। डीएम ने सीएमओ एवं सीएमएस को वार रूम का निरीक्षण करने तथा इमरजेंसी रेफरल रजिस्टर में मरीजों का विवरण दर्ज कराने के निर्देश दिए।

इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय कुमार दोहरे सहित संबंधित अधिकारी समस्त एमओआईसी, डीएएम डीसीपीएम बीएएम बीपीएम एवं बीसीपीएम मौजूद रहे।

PHM NEWS हर खबर सच के साथ।

Arjun Kumar Agrahari
Arjun Kumar Agrahari

S/O Krishna Prasad Ward No. 3, Gandhi Nagar Post: Shohratgarh Shohratgarh, Siddharthnagar Uttar Pradesh - 272205

यह भी पढ़ें

आरोपी अब्दुल रऊफ के खिलाफ बीएनएस की धारा 65(1) 351(3) और पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज था मुकदमा
खुनुवा बॉर्डर पर संयुक्त चेकिंग के दौरान 50.800 किलो पटाखे और होंडा साइन मोटरसाइकिल बरामद
मंडल प्रभारी रवींद्र वर्मा की मौजूदगी में हुई बैठक, जिला महामंत्री पवन मिश्रा के पिता के निधन पर पदाधिकारियों ने जताया शोक।
हेल्पलाइन नंबरों और सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर किया जागरूक

अन्य खबरें

धनतेरस-दीपावली पर ढेबरुआ पुलिस की पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का अंबेडकर सभागार में हुआ सजीव प्रसारण
बढ़नी में 70 सफाई कर्मचारियों का सम्मान विधायक विनय वर्मा ने बांटे दीपावली के उपहार
कठेला समयमाता थाने में दीपावली और छठ पूजा को लेकर पीस कमेटी की बैठक
सिद्धार्थनगर थाने में दीपावली को लेकर पीस कमेटी की बैठक
बांसी में दीपावली और छठ पूजा को लेकर पीस कमेटी की बैठक
सिद्धार्थनगर में उद्योग-व्यापार बंधु बैठक व्यापारियों की समस्याओं के निस्तारण के निर्देश
सिद्धार्थनगर में फॉरेंसिक साइंस पर कार्यशाला आपराधिक न्याय व्यवस्था में वैज्ञानिक साक्ष्यों की भूमिका पर चर्चा