शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया गोपाष्टमी का पर्व, गौशालाओं में उमड़े श्रद्धालु" पूर्वांचल में महिला की जटिल यूरोलॉजिकल बीमारी की आधुनिक तकनीक से सर्जरी नया सानवाड़ा में चोरों का आतंक, सात कृषि कुओं को बनाया निशाना डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ व्रतियों ने की सुख-समृद्धि की कामना* आधी रात कमरे में चली गोली से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम* गोरखपुर: सपा के जिलाध्यक्ष बन सकते हैं जीतेंद्र यादव? समर्थकों में चर्चाएं तेज* छठ गीतों से गोरखनाथ घाट पर सांसद रवि किशन ने बांधा समां* आधी रात मोहद्दीपुर में धधकी रूई-गद्दे की दुकान, आसपास के घरों में मची चीख-पुकार*
सिद्धार्थनगर न्यूज़

निर्माणाधीन सैनिक कल्याण कार्यालय व विश्राम गृह का डीएम ने किया निरीक्षण जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति का लिया जायजा, समयबद्ध ढंग से निर्माण पूरा कर भवन हैंडओवर करने के दिए निर्देश

जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति का लिया जायजा, समयबद्ध ढंग से निर्माण पूरा कर भवन हैंडओवर करने के दिए निर्देश
siddharth-nagar-news-ine-hindi

सिद्धार्थनगर: जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने बुधवार को निर्माणाधीन सैनिक कल्याण कार्यालय एवं विश्राम गृह का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शेष कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा कर भवन का हैंडओवर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि स्वीकृत परियोजना के अंतर्गत मुख्य भवन एवं टाइप-1 आवास का निर्माण कराया जा रहा है। मुख्य भवन में टाइल्स का कार्य पूर्ण हो चुका है, जबकि अन्य निर्माण कार्य तेजी से जारी हैं।

जिलाधिकारी ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने पर विशेष जोर देते हुए निर्देश दिया कि शेष कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा कर भवन को शीघ्र हैंडओवर कराया जाए, ताकि इसका लाभ समय पर संबंधित विभाग को मिल सके।

इस अवसर पर जिला सैनिक कल्याण अधिकारी, जेई सिडको वैभव सिंह तथा अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें

शोहरतगढ़ : क्षेत्र के ग्राम नीबी सुरहा निवासी मनीष कुमार चौरसिया ने रूस से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी कर डिग्री हासिल की है

अन्य खबरें

पूर्वांचल में महिला की जटिल यूरोलॉजिकल बीमारी की आधुनिक तकनीक से सर्जरी
नया सानवाड़ा में चोरों का आतंक, सात कृषि कुओं को बनाया निशाना
आधी रात कमरे में चली गोली से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम*
गोरखपुर: सपा के जिलाध्यक्ष बन सकते हैं जीतेंद्र यादव? समर्थकों में चर्चाएं तेज*