शनिवार, 14 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
IPEC के छात्रों ने CanSat 7U प्रतियोगिता में "उत्कृष्ट" (Excellent) ग्रेड हासिल किया* जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश। मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र सिंह ने बुधवार को चौक थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज
सिद्धार्थनगर न्यूज़

ब्रेकिंग सिद्धार्थनगर : पूर्व विधायक अमर सिंह चौधरी समाजवादी पार्टी में शामिल शोहरतगढ़ विधानसभा से पूर्व विधायक अमर सिंह चौधरी ने पांचवीं बार बदला पाला, लखनऊ में अखिलेश यादव की मौजूदगी में ग्रहण की सपा की सदस्यता

शोहरतगढ़ विधानसभा से पूर्व विधायक अमर सिंह चौधरी ने पांचवीं बार बदला पाला, लखनऊ में अखिलेश यादव की मौजूदगी में ग्रहण की सपा की सदस्यता
siddharthnagar-news

लखनऊ/सिद्धार्थनगर:
सिद्धार्थनगर जिले की शोहरतगढ़ विधानसभा से पूर्व विधायक अमर सिंह चौधरी ने आज समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर राजनीतिक हलचल को और तेज कर दिया है। यह उनका पांचवां पार्टी परिवर्तन है। उन्होंने लखनऊ में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की उपस्थिति में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

अमर सिंह चौधरी ने कहा कि “मैं जब सत्ता में था, तभी से मन बना चुका था कि मुझे समाजवादी विचारधारा से जुड़ना है। आज अखिलेश यादव जी की कृपा और मार्गदर्शन से मेरा यह सपना पूरा हुआ है। यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि मैं समाजवादी पार्टी का सिपाही बनकर जनता की सेवा कर सकूँ।”

समाजवादी पार्टी में शामिल होने के बाद अमर सिंह चौधरी ने कार्यकर्ताओं को संदेश देते हुए कहा कि जनता की उम्मीदों पर खरा उतरना ही उनका संकल्प है। उन्होंने दावा किया कि समाजवादी पार्टी ही प्रदेश को सही दिशा दे सकती है और युवाओं, किसानों, मजदूरों तथा गरीब वर्ग के लिए अखिलेश यादव ही सशक्त विकल्प हैं।

राजनीतिक गलियारों में इस घटनाक्रम को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र में चौधरी का अच्छा प्रभाव माना जाता है। उनके सपा में शामिल होने से आगामी विधानसभा चुनाव में समीकरणों पर असर पड़ना तय है।

समाजवादी पार्टी नेतृत्व ने भी अमर सिंह चौधरी का स्वागत करते हुए कहा कि उनके अनुभव और संघर्षशील व्यक्तित्व से संगठन और मजबूत होगा।

यह भी पढ़ें

शोहरतगढ़ : क्षेत्र के ग्राम नीबी सुरहा निवासी मनीष कुमार चौरसिया ने रूस से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी कर डिग्री हासिल की है

अन्य खबरें

जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश।
मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत
महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें
हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप
सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया
सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज