शोहरतगढ़ सिद्धार्थनगर : आगामी भैया दूज एवं छठ पूजा पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए शोहरतगढ़ पुलिस सतर्क है। मंगलवार, 10 नवंबर को थाना शोहरतगढ़ पुलिस ने कस्बे के विभिन्न क्षेत्रों में पैदल गश्त एवं चेकिंग अभियान चलाकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश एवं अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन में पुलिस टीम ने कस्बे में भ्रमण किया। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराते हुए त्योहारों को आपसी सौहार्द, भाईचारे और शांतिपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की गई।
पुलिस ने त्योहारों के मद्देनजर सतर्कता बरतने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लोगों को जागरूक किया।










