शनिवार, 14 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
IPEC के छात्रों ने CanSat 7U प्रतियोगिता में "उत्कृष्ट" (Excellent) ग्रेड हासिल किया* जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश। मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र सिंह ने बुधवार को चौक थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज
सिद्धार्थनगर न्यूज़

बापी बाबा जी की जयंती पर सिसवा बुजुर्ग में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 200 मरीजों को मिला लाभ चिकित्सकों ने दिया मुफ्त परामर्श और दवाएं

चिकित्सकों ने दिया मुफ्त परामर्श और दवाएं
siddharthnagar-news

सिसवा बुजुर्ग स्थित बापी उपवन में प्रसिद्ध पर्यावरण प्रेमी स्वर्गीय रमापति शुक्ल ‘बापी बाबा’ जी की जयंती के अवसर पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर पंडित रमापति शुक्ल हरित क्रांति एवं शिक्षण सेवा संस्था के तत्वावधान में आयोजित हुआ।

शिविर में लगभग 200 मरीजों को निःशुल्क दवा वितरण एवं स्वास्थ्य परामर्श प्रदान किया गया। इस दौरान डॉ. सिद्धार्थ सिंह, डॉ. प्रियंका, फार्मासिस्ट संजय चौधरी एवं आभा पांडे ने अपनी सेवाएं दीं।

कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व प्रधानाचार्य श्री राम लखन प्रसाद शुक्ला, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला अध्यक्ष आदित्य शुक्ला, पूर्व ब्लॉक प्रमुख भनवापुर श्री मार्कण्डेय पांडे सहित अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा किया गया। कार्यक्रम में पंकज शुक्ला, सुरेश यादव एवं इंजीनियर प्रणेश शुक्ला (अध्यक्ष, पंडित रमापति शुक्ल हरित क्रांति एवं शिक्षण सेवा संस्था) की भी विशेष उपस्थिति रही।

संस्था के अध्यक्ष इंजीनियर प्रणेश शुक्ला ने बताया कि बापी बाबा जी की जयंती के अवसर पर प्रयागराज में दीपक महतो, कुशीनगर में जितेंद्र यादव एवं अन्य सहयोगियों द्वारा वृक्षारोपण एवं सामाजिक कार्य भी किए गए।

इस अवसर पर राजेश कुमार, संतोष शुक्ला, राधाकांत शुक्ला सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें

शोहरतगढ़ : क्षेत्र के ग्राम नीबी सुरहा निवासी मनीष कुमार चौरसिया ने रूस से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी कर डिग्री हासिल की है

अन्य खबरें

जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश।
मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत
महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें
हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप
सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया
सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज