सिद्धार्थनगर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सिद्धार्थनगर

नगर निकायों के विकास कार्यों की एडीएम ने की समीक्षा, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निर्माण के दिए निर्देश : आकांक्षी नगर योजना, वंदन योजना और जल निकासी परियोजनाओं को प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश

सिद्धार्थनगर | 05-Aug-2026 02:38 PM | 554 |
सिद्धार्थनगर
आकांक्षी नगर योजना, वंदन योजना और जल निकासी परियोजनाओं को प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश

नगर निकायों के निर्माण कार्यों की समीक्षा, गुणवत्ता और समयबद्धता पर एडीएम ने दिया जोर

सिद्धार्थनगर। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) गौरव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में मंगलवार को कैंप कार्यालय पर नगर निकायों के निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद के सभी नगर पालिका एवं नगर पंचायतों में संचालित विकास कार्यों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

अपर जिलाधिकारी ने सभी अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया कि आकांक्षी नगर योजना के तहत विद्यालयों में अतिरिक्त कक्षा-कक्ष, पार्क, डिजिटल लाइब्रेरी एवं ओपन जिम सहित अन्य निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराए जाएं।

उन्होंने वंदन योजना के अंतर्गत स्वीकृत अवस्थापना विकास कार्यों की टेंडर प्रक्रिया शीघ्र पूरी कर निर्माण कार्य प्रारंभ कराने के निर्देश दिए। साथ ही नगरीय झील, तालाब एवं पोखरा संरक्षण योजना के तहत तालाबों के सौंदर्यीकरण कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर समय से पूरा करने पर जोर दिया।

बैठक में एडीएम ने कहा कि सीवरेज एवं जल निकासी से जुड़े नाला निर्माण कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए ताकि वर्षा के दौरान नगर क्षेत्रों में जलभराव की समस्या उत्पन्न न हो।

बैठक में एलबीसी पुरुषोत्तम लाल श्रीवास्तव सहित जनपद के सभी नगर पालिका एवं नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारी उपस्थित रहे।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.