सिद्धार्थनगर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सिद्धार्थनगर

भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी की कोशिश नाकाम : लोटन पुलिस ने ई-रिक्शा समेत रिफाइंड तेल और नमक किया बरामद

सिद्धार्थनगर | 07-Jul-2026 05:06 PM | 554 |
सिद्धार्थनगर
लोटन पुलिस ने ई-रिक्शा समेत रिफाइंड तेल और नमक किया बरामद

सिद्धार्थनगर लोटन PHM NEWS

सिद्धार्थनगर जनपद के लोटन थाना पुलिस ने भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 325 किलोग्राम रिफाइंड तेल, 50 किलोग्राम नमक और एक ई-रिक्शा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बरामद सामान को अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए कस्टम कार्यालय ककरहवा भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान के पर्यवेक्षण में तस्करी रोकथाम अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में थानाध्यक्ष हरिओम कुशवाहा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गांव बड़हरा से नेपाल जाने वाली पगडंडी पर चेकिंग के दौरान एक ई-रिक्शा को रोककर तलाशी ली।

तलाशी के दौरान ई-रिक्शा से 45 गत्तों में 650 एमएल पैकिंग तथा 5 गत्तों में 325 एमएल पैकिंग का कुल 325 किलोग्राम रिफाइंड तेल एवं 2 बोरियों में 50 किलोग्राम नमक बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से प्रवीन प्रजापति पुत्र सुरेश प्रसाद, निवासी धरमौली, थाना लोटन, जनपद सिद्धार्थनगर को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बरामद सामान एवं ई-रिक्शा को कस्टम अधिनियम की धारा 11 के तहत आवश्यक कार्रवाई के लिए कस्टम कार्यालय ककरहवां भेज दिया है।

इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष हरिओम कुशवाहा चौकी प्रभारी राहुल गुप्ता मुख्य आरक्षी गांगुली कुमार तथा मुख्य आरक्षी मो. खुर्शीद शामिल रहे।

रिपोर्टर: अर्जुन कुमार अग्रहरी PHM NEWS 

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.