शनिवार, 14 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
IPEC के छात्रों ने CanSat 7U प्रतियोगिता में "उत्कृष्ट" (Excellent) ग्रेड हासिल किया* जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश। मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र सिंह ने बुधवार को चौक थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज
सिद्धार्थनगर न्यूज़

सिद्धार्थनगर में 319 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने दिया आशीर्वाद

जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने दिया आशीर्वाद
siddharthnagar-news

सिद्धार्थनगर। जनपद के बीएसए मैदान में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में 319 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों तथा गणमान्य लोगों की उपस्थिति में वर-वधू को आशीर्वाद देकर उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की गई।

समारोह में सांसद जगदंबिका पाल, विधायक श्यामधनी राही, विधायक विनय वर्मा तथा पूर्व मंत्री सतीश द्विवेदी सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने नवविवाहित जोड़ों को उपहार भेंट कर उन्हें आशीर्वाद दिया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन और पुलिस अधीक्षक अभिषेक महाजन भी उपस्थित रहे। उन्होंने भी वर-वधू को उपहार प्रदान कर उनके दांपत्य जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में प्रशासन द्वारा सभी व्यवस्थाएं सुचारु रूप से सुनिश्चित की गई थीं, जिससे समारोह शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ।

सामूहिक विवाह कार्यक्रम के माध्यम से समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को सहयोग प्रदान करने के उद्देश्य से यह आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर नवदंपतियों को आशीर्वाद दिया।

यह भी पढ़ें

शोहरतगढ़ : क्षेत्र के ग्राम नीबी सुरहा निवासी मनीष कुमार चौरसिया ने रूस से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी कर डिग्री हासिल की है

अन्य खबरें

जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश।
मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत
महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें
हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप
सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया
सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज