सिद्धार्थनगर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सिद्धार्थनगर

बीआरसी नौगढ़ पर एफएलएन प्रशिक्षण के पांचवें एवं छठे बैच का तीसरा दिवस संपन्न : बीईओ राम कुमार सिंह एवं जिला समन्वयक प्रशिक्षण आशीष कुमार मिश्र ने किया निरीक्षण

सिद्धार्थनगर | 12-Aug-2026 09:13 PM | 242 |
सिद्धार्थनगर
बीईओ राम कुमार सिंह एवं जिला समन्वयक प्रशिक्षण आशीष कुमार मिश्र ने किया निरीक्षण

 सिद्धार्थनगर। विकासखंड नौगढ़ स्थित बीआरसी पर संचालित पांच दिवसीय एफएलएन (फाउंडेशनल लिटरेसी एंड न्यूमेरेसी) प्रशिक्षण के पांचवें एवं छठे बैच के तीसरे दिवस का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रशिक्षण का निरीक्षण खंड शिक्षा अधिकारी राम कुमार सिंह एवं जिला समन्वयक प्रशिक्षण आशीष कुमार मिश्र ने किया।

प्रशिक्षण में कुल 100 शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान शिक्षकों को बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान से संबंधित विभिन्न शिक्षण विधियों, तकनीकों एवं गतिविधियों की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण का उद्देश्य विद्यालयों में बच्चों की बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक दक्षताओं को और अधिक सुदृढ़ करना है।

प्रशिक्षण के दौरान संदर्भदाता शिव शंकर मिश्र, शशि कुमार यादव, जेपी गुप्ता, रामपाल एवं अनंत यादव ने शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण प्रदान किया। संदर्भदाताओं ने एफएलएन से जुड़ी शिक्षण तकनीकों को कक्षा-कक्ष में प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए आवश्यक जानकारी एवं व्यावहारिक गतिविधियों से शिक्षकों को अवगत कराया।

इस अवसर पर माला पांडेय, दीपमाला, प्रतिभा गुप्ता, राजेश श्रीवास्तव, किरन उपाध्याय, प्रार्थना मिश्र, अभिलाषा रानी, अमित द्विवेदी, देवेंद्र त्रिपाठी एवं स्निग्धा यादव सहित अन्य उपस्थित रहे।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.