शनिवार, 14 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
IPEC के छात्रों ने CanSat 7U प्रतियोगिता में "उत्कृष्ट" (Excellent) ग्रेड हासिल किया* जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश। मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र सिंह ने बुधवार को चौक थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज
शिवपुरी न्यूज़

केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया आज पिछोर में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे ज्योतिरादित्य सिंधिया आज शिवपुरी

ज्योतिरादित्य सिंधिया आज शिवपुरी
shivpuri-news-in-hindi

केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया आज पिछोर में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे

शिवपुरी, 9 सितम्बर 2025 भारत सरकार के संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया 10 एवं 12 सितम्बर 2025 को शिवपुरी जिले का दौरा करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया 10 सितम्बर को दोपहर 1 बजे पिछोर के गरेठा पहुंचकर उपकेंद्र का लोकार्पण करेंगे। इसके उपरांत 2:30 बजे ग्राम चमरौआ में उपकेंद्र के शिलान्यास कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। दोपहर 4:30 बजे ग्राम मुहासा में उपकेंद्र का शिलान्यास करेंगे तथा शाम 6:30 बजे ग्राम पिपरा में उपकेंद्र के शिलान्यास कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके उपरांत अशोकनगर जिले के लिए प्रस्थान करेंगे।
इसी प्रकार 12 सितम्बर को प्रातः 11:40 बजे एमपीटी टूरिस्ट विलेज से प्रस्थान कर कोटा सोसायटी ग्राउंड, कोटा भगोरा पहुंचेंगे और स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। तत्पश्चात दोपहर 1 बजे छत्री रोड शिवपुरी स्थित परिणय वाटिका पहुंचेंगे और "व्यापारिक एवं औद्योगिक समरसता सम्मेलन" में सम्मिलित होंगे। इसके बाद 2:15 बजे फिजिकल कॉलेज रोड, शांति नगर पहुंचेंगे और शासकीय श्रीमंत माधवराव सिंधिया महाविद्यालय पी.एम.कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस के नवीन भवन का उद्घाटन एवं ककरवाया में लॉ कॉलेज का भूमिपूजन करेंगे। अपराह्न 3:45 बजे नक्षत्र वाटिका, शिवपुरी में प्रेस क्लब शिवपुरी के कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके पश्चात अपराह्न 5:25 बजे ग्राम सिंहनिवास पहुंचेंगे और सिंहनिवास विद्युत उपकेंद्र के शिलान्यास कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। इसके उपरांत होटल जय विलास पैलेस के लिए रवाना होंगे।

यह भी पढ़ें

अन्य खबरें

जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश।
मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत
महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें
हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप
सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया
सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज