शिवपुरी न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / शिवपुरी
🚨 Breaking News | शिवपुरी

अपह्रत नाबालिक बालक को महज 12 घण्टे के अन्दर सुरक्षित दस्तयाब कर परिजनों को सुपुर्द किया : कोतवाली थाना पुलिस द्वारा ऑपरेशन मुस्कान के तहत

शिवपुरी | 14-Sep-2025 11:26 AM | 132 |
शिवपुरी
कोतवाली थाना पुलिस द्वारा ऑपरेशन मुस्कान के तहत

कोतवाली थाना पुलिस द्वारा ऑपरेशन मुस्कान के तहत अपराध क्रमांक 588/25 मे अपह्रत नाबालिक बालक को महज 12 घण्टे के अन्दर सुरक्षित दस्तयाब कर परिजनों को सुपुर्द किया।*

दिनांक 11.09.25 को फरियादी उम्र 39 साल नि० न्यू द्वारिकापुरी कालोनी शिवपुरी ने अपने लडके उम्र 13 साल के घर से बिना बताये चले जाने की रिपोर्ट थाने पर की थी बालक के नावालिग होने के कारण थाना कोतवाली पर अपराध क्रमांक 588/25 धारा 137(2) बीएनएस का पंजीवद्ध किया गया अपराध की गंभीरता को देखते हुये वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराया गया जो पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री संजीव मुले एवं नगर पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री संजय चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में कोतवाली टीआई कृपाल सिंह राठौड़ द्वारा अपहृत बालक की तलाश हेतु टीम गठित कर रवाना की गई जो बालक के संबंध लगातार तलाश की जाकर बालक को महज 12 घण्टे के अन्दर दिनांक 12.09.25 को शिवपुरी से दस्तयाब कर परिजनो के सुपुर्द किया गया। अपने बालक को देखकर परिजनो के चेहरो पर मुस्कान लौटी ऑपरेशन मुस्कान के तहत अपहृत बालक की दस्तयावी की गई।
सराहनीय भूमिकाः- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी थाना कोतवाली टीआई कृपाल सिंह राठौड, और उनकी टीम की रही 

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.