शिवपुरी न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / शिवपुरी
🚨 Breaking News | शिवपुरी

जिले में दिव्यांग बच्चों के लिए 13 अक्टूबर से 12 नवंबर तक स्क्रीनिंग शिविर : जिलेभर में दिव्यांग बच्चों की पहचान और प्रमाण पत्र जारी करने हेतु विशेष अभियान

शिवपुरी | 07-Oct-2025 06:24 AM | 132 |
शिवपुरी
जिलेभर में दिव्यांग बच्चों की पहचान और प्रमाण पत्र जारी करने हेतु विशेष अभियान

जिले में दिव्यांग बच्चों के लिए 13 अक्टूबर से 12 नवंबर तक स्क्रीनिंग शिविर

शिवपुरी, 06 अक्टूबर 2025।
सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग शिवपुरी द्वारा जिले के दिव्यांग बच्चों की शीघ्र पहचान एवं त्वरित दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी करने के लिए 13 अक्टूबर से 12 नवंबर 2025 तक विशेष स्क्रीनिंग शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

ये शिविर जिले की विभिन्न जनपद पंचायतों एवं नगर परिषद क्षेत्रों में प्रातः 10 बजे से सायं 4 बजे तक आयोजित किए जाएंगे।

कलेक्टर रवीन्‍द्र कुमार चौधरी ने शिविरों के सफल संचालन एवं सभी आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक दिव्यांग बच्चों को इन शिविरों के माध्यम से लाभान्वित किया जाए। साथ ही उन्होंने नागरिकों से भी अपील की है कि वे अपने आसपास के दिव्यांग बच्चों को प्रमाण पत्र बनवाने हेतु इन शिविरों में अवश्य लेकर आएं।

शिविरों की तिथियाँ और स्थान इस प्रकार हैं —

13 अक्टूबर – जनपद पंचायत शिवपुरी

15 अक्टूबर – जनपद पंचायत कोलारस

17 अक्टूबर – जनपद पंचायत बदरवास

27 अक्टूबर – नगर परिषद रन्नौद

29 अक्टूबर – जनपद पंचायत पिछोर

31 अक्टूबर – जनपद पंचायत खनियाधाना

3 नवंबर – जनपद पंचायत करैरा

6 नवंबर – जनपद पंचायत नरवर

10 नवंबर – जनपद पंचायत पोहरी

12 नवंबर – नगर परिषद बैराड़

अन्य खबरें

Infinite Academy शिवपुरी का शानदार रिजल्ट : Infinite Academy

शिवपुरी न्यूज़

शिवपुरी में मैथिल ब्राह्मण समाज : 34वां सामूहिक विवाह सम्मेलन सफलतापूर्वक संपन्न

शिवपुरी न्यूज़

शिवपुरी में संदिग्ध मौतें सिर्फ आंकड़े बनकर रह जाएंगी : सच सामने कब आएगा?

शिवपुरी न्यूज़

सत्ता की छाया में लूटी गई चंगेज पहाड़िया : करैरा की चंगेज पहाड़िया पर अवैध खनन

शिवपुरी न्यूज़

11 केवी लाइन बंद का झूठा दावा, पुलिस की धमकी और जबरन मजदूरी : होमगार्ड कॉस्टेबल की लापरवाही से मजदूर की मौत

शिवपुरी न्यूज़

सामाजिक तरक्की के लिए बाल विवाह का अंत जरूरी : यह सिर्फ अभियान नहीं, बाल विवाह के अंत का शंखनाद है

शिवपुरी न्यूज़

माधव नगर में इनोवेटिव स्कूल के सामने गली अतिक्रमण और गंदगी से बेहाल : निर्माण का मलबा सड़क पर फेंककर नालियाँ बंद; वाहन–हाथ ठेले खड़े कर गली बाधित

शिवपुरी न्यूज़

मध्य प्रदेश में ई-अटेंडेंस हो रही शिक्षकों के लिए नुकसानदायक : मौसम प्रतिकूल होने के बावजूद स्कूल जल्दी पहुंचकर हाजिरी लगाने निकले दो शिक्षक हुएजी हादसे का शिकार

शिवपुरी न्यूज़

शिवपुरी नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा का पुतला दहन, बयान पर बवाल : वार्ड पार्षद के पारिवारिक मुद्दे पर नगर पालिका अध्यक्ष की टिप्पणी से भड़के पार्षद व नागरिक, माधव चौक पर हुआ पुतला दहन

शिवपुरी न्यूज़

सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों का शीघ्र निराकरण करें – कलेक्टर : Resolve cm helpline

शिवपुरी न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.