शिवपुरी न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / शिवपुरी
🚨 Breaking News | शिवपुरी

स्वस्थ नारी सशक्त परिवार मिशन अभियान की तैयारियों की समीक्षा बैठक संपन्न : स्वस्थ नारी सशक्त परिवार मिशन अभियान

शिवपुरी | 14-Sep-2025 07:19 AM | 132 |
शिवपुरी
स्वस्थ नारी सशक्त परिवार मिशन अभियान

स्वस्थ नारी सशक्त परिवार मिशन अभियान की तैयारियों की समीक्षा बैठक संपन्न
अभियान को सफल बनाने माइक्रो प्लानिंग के कलेक्टर ने दिए निर्देश

शिवपुरी 13 सितम्बर 2025/ शिवपुरी जिले में 17 सितम्बर से 21 अक्टूबर 2025 तक प्रारंभ होने जा रहे स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान की तैयारियों की समीक्षा बैठक का आयोजन कलेक्टर रवीन्‍द्र कुमार चौधरी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। जिसमें अभियान की माइक्रो प्लानिंग करने व अन्तर्विभागीय समन्वय कर अभियान को सफल बनाने के निर्देश कलेक्टर शिवपुरी द्वारा दिए गए। 
बैठक में अपर कलेक्टर दिनेश चंद्र शुक्ला, समस्त अनुविभागीय अधिकारी (राजस्‍व), महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग, पंचायत विभाग के अलावा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
बैठक में कलेक्टर रवीन्‍द्र कुमार चौधरी ने निर्देश देते हुए कहा कि अभियान से जुडे सभी विभाग आपसी समन्वय से अभियान को सफल बनाएं। एनयूएलएम, आंगनवाडी, स्कूल शिक्षा विभाग का अपेक्षित सहयोग प्राप्त करें। हर स्वास्थ्य संस्था पर माइक्रो प्लान के अनुसार स्वास्थ्य शिविर आयोजित करें। शिविरों में आवश्यक प्रबंधों की चिंता करते हुए पहले से प्लान तैयार करें। शिविरों का प्रचार प्रसार आसपास के क्षेत्रों में किया जाए। शहरी क्षेत्रों में नगर पालिका के कचरा वाहन से प्रचार कराएं। वृहद रक्तदान शिविर का आयोजन करें। प्रतिदिन रक्तदान शिविर हो जिसका शुभारंभ 17 तारीख से किया जाए। शासकीय विभागों के कर्मचारी भी बड चढ कर रक्तदान में भागीदारी करें। अभियान के दौरान मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से आदिवासी बाहुल्य ग्रामों में एक्सरे किए जाए। 
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.संजय ऋषीश्वर ने बताया कि 17 सितम्बर 2025 को जिले में स्वस्थ नारी सशक्त अभियान का शुभारंभ होने जा रहा है। अभियान की तैयारियों को लेकर कलेक्टर रविन्द्र कुमार चौधरी सर की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। सीएमएचओ डॉ संजय ऋषीश्वर द्वारा बताया गया कि अभियान के दौरान विकलांग शिविर, सफाई कर्मियों का स्वास्थ्य परीक्षण, आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य, वृद्ध जनों का स्वास्थ्य परीक्षण, डीवीटी, समग्र आईडी का निर्माण व सुधार के साथ एक पेड़ मॉ के नाम भी लगाए जाऐंगे। बैठक में जिला टीकाकरण कार्यक्रम एवं डी वार्मिंग डे कार्यक्रम की भी समीक्षा की गई

अन्य खबरें

Infinite Academy शिवपुरी का शानदार रिजल्ट : Infinite Academy

शिवपुरी न्यूज़

शिवपुरी में मैथिल ब्राह्मण समाज : 34वां सामूहिक विवाह सम्मेलन सफलतापूर्वक संपन्न

शिवपुरी न्यूज़

शिवपुरी में संदिग्ध मौतें सिर्फ आंकड़े बनकर रह जाएंगी : सच सामने कब आएगा?

शिवपुरी न्यूज़

सत्ता की छाया में लूटी गई चंगेज पहाड़िया : करैरा की चंगेज पहाड़िया पर अवैध खनन

शिवपुरी न्यूज़

11 केवी लाइन बंद का झूठा दावा, पुलिस की धमकी और जबरन मजदूरी : होमगार्ड कॉस्टेबल की लापरवाही से मजदूर की मौत

शिवपुरी न्यूज़

सामाजिक तरक्की के लिए बाल विवाह का अंत जरूरी : यह सिर्फ अभियान नहीं, बाल विवाह के अंत का शंखनाद है

शिवपुरी न्यूज़

माधव नगर में इनोवेटिव स्कूल के सामने गली अतिक्रमण और गंदगी से बेहाल : निर्माण का मलबा सड़क पर फेंककर नालियाँ बंद; वाहन–हाथ ठेले खड़े कर गली बाधित

शिवपुरी न्यूज़

मध्य प्रदेश में ई-अटेंडेंस हो रही शिक्षकों के लिए नुकसानदायक : मौसम प्रतिकूल होने के बावजूद स्कूल जल्दी पहुंचकर हाजिरी लगाने निकले दो शिक्षक हुएजी हादसे का शिकार

शिवपुरी न्यूज़

शिवपुरी नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा का पुतला दहन, बयान पर बवाल : वार्ड पार्षद के पारिवारिक मुद्दे पर नगर पालिका अध्यक्ष की टिप्पणी से भड़के पार्षद व नागरिक, माधव चौक पर हुआ पुतला दहन

शिवपुरी न्यूज़

सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों का शीघ्र निराकरण करें – कलेक्टर : Resolve cm helpline

शिवपुरी न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.