शिवपुरी न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / शिवपुरी
🚨 Breaking News | शिवपुरी

शिवपुरी : नरवर पुलिस ने 48 घंटे में पिता की हत्या का खुलासा, आरोपी पुत्र व साले गिरफ्तार

शिवपुरी | 08-Sep-2025 04:57 AM | 132 |
शिवपुरी
नरवर पुलिस ने 48 घंटे में पिता की हत्या का खुलासा, आरोपी पुत्र व साले गिरफ्तार

थाना नरवर पुलिस द्वारा हत्या के अपराध क्रमांक 203/2025 का 48 घंटे में खुलासा करते हुये दो आरोपियों को किया गिरफ्तार।*

*मां की पैतृक जमीन लेने से मना करने पर आरोपी पुत्र घनसुन्दर द्वारा साले अंकित के साथ मिलकर पिता को सुनसान जगह पर ले जाकर शराब पिलाई और कुल्हाड़ी से हत्या कर दी ।*

दिनांक 02.09.2025 को फरियादी घनसुन्दर पुत्र इमरतलाल कुशवाह उम्र 21 साल निवासी ग्राम पोहा वार्ड नं. 09 नरवर द्वारा थाना नरवर पर सूचना किया कि उसके पिता इमरतलाल पुत्र धनीराम कुशवाह उम्र 50 साल का शव गोलखांद दरगाह के पास सतनवाडा रोड पर मिला है। फरियादी द्वारा बताया गया कि उसके पिता दिनांक 01.09.2025 शाम को करीबन 03 बजे घर से बगेर बताये कहीं पर चले गये थे जिनकी किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा हत्या कर दी गयी है। फरियादी की उक्त रिपोर्ट पर से थाना नरवर पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 203/2025 धारा 103 बीएनएस का कायम कर विवेचना में लिया गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री अमन सिंह राठौड़ द्वारा घटना का पूरा संज्ञान लिया एवं मॉनिटरिंग करते हुये घटना के प्रत्येक पहलू का खुलासा कर आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा दिये गये निर्देशों के पालन एवं अति० पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री संजीव मुले के मार्गदर्शन व एस०डी०ओ०पी करैरा डॉ० आयुष जाखड़ के नेतृत्व मे थाना प्रभारी नरवर के साथ पुलिस टीम गठित कर विवेचना को आगे बढाते हुये पुलिस द्वारा मृतक के पुत्र घनसुन्दर कुशवाह से पूछताछ की गयी जिसमे में उसने अपने रिस्तेदारों पर हत्या का आरोप लगाया, पुलिस द्वारा गहनता से जांच करते हुये उक्त लोगों के विरूद्ध घटना मे संलिप्त होने के कोई साक्ष्य नही पाये गये। पुलिस द्वारा तकनीकी एवं वैज्ञानिक साक्ष्यों, घटनास्थल के आस-पास व आने जाने वाले लोगों, रास्तों पर लगे सी.सी.टी.व्ही.कैमरो की रिकॉर्डिंग को खंगाला एवं आने-जाने वालों से पूछताछ की गयी जिसमे मृतक के पुत्र घनसुन्दर एवं साले अंकित कुशवाह पर संदेह हुआ। पुलिस द्वारा दोनो संदेहियों से पूछताछ की गयी जिसमे उन्होनें अपराध करना स्वीकार किया एवं बताया कि घनसुन्दर अपनी माता की पैतृक संपत्ति स्वयं लेना चाहता था जिसके लिये उसके पिता इमरतलाल द्वारा मना किया गया था। इसी बात पर से आरोपी पुत्र घनसुन्दर कुशवाह द्वारा अपने साले अंकित कुशवाह के साथ मिलकर पिता इमरतलाल की हत्या कर रास्ते से हटाने की साजिश रची, जिसके तहत आरोपी अंकित कुशवाह द्वारा सुनसान जगह पर मृतक इमरतलाल कुशवाह को शराब पिलाई एवं घनसुन्दर को बुलाकर नशे की हालत मे निर्मम हत्या कर दी। पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अपराध में धारा 61(2), 238 बीएनएस का इजाफा किया गया एवं घटना में प्रयुक्त आलाजरर एक कुल्हाड़ी व दो मोटरसाईकिलों को आरोपियों से जप्त किया गया।
सराहनीय कार्यवाही : - निरीक्षक विनय यादव थाना प्रभारी नरवर, उनि जूली तोमर, उनि लक्ष्मण सिंह कुशवाह, उप निरीक्षक अभिनव शर्मा, सउनि राधाकृष्ण बंजारा, प्र.आर.201 सुनील भार्गव, प्रधान आरक्षक हरि किशन यादव, प्रधान आरक्षक हरि शंकर यादव, आर.952 गौरव जाट, आर.778 रामवीर सिंह, आर.248 भोले सिंह, आर.431 सलमान खाँन, आरक्षक परमाल, आरक्षक अजय गुर्जर, म.आर.1088 कीर्ती मौर्य, आर.चालक राजबहादुर की सराहनीय भूमिका रही।

अन्य खबरें

Infinite Academy शिवपुरी का शानदार रिजल्ट : Infinite Academy

शिवपुरी न्यूज़

शिवपुरी में मैथिल ब्राह्मण समाज : 34वां सामूहिक विवाह सम्मेलन सफलतापूर्वक संपन्न

शिवपुरी न्यूज़

शिवपुरी में संदिग्ध मौतें सिर्फ आंकड़े बनकर रह जाएंगी : सच सामने कब आएगा?

शिवपुरी न्यूज़

सत्ता की छाया में लूटी गई चंगेज पहाड़िया : करैरा की चंगेज पहाड़िया पर अवैध खनन

शिवपुरी न्यूज़

11 केवी लाइन बंद का झूठा दावा, पुलिस की धमकी और जबरन मजदूरी : होमगार्ड कॉस्टेबल की लापरवाही से मजदूर की मौत

शिवपुरी न्यूज़

सामाजिक तरक्की के लिए बाल विवाह का अंत जरूरी : यह सिर्फ अभियान नहीं, बाल विवाह के अंत का शंखनाद है

शिवपुरी न्यूज़

माधव नगर में इनोवेटिव स्कूल के सामने गली अतिक्रमण और गंदगी से बेहाल : निर्माण का मलबा सड़क पर फेंककर नालियाँ बंद; वाहन–हाथ ठेले खड़े कर गली बाधित

शिवपुरी न्यूज़

मध्य प्रदेश में ई-अटेंडेंस हो रही शिक्षकों के लिए नुकसानदायक : मौसम प्रतिकूल होने के बावजूद स्कूल जल्दी पहुंचकर हाजिरी लगाने निकले दो शिक्षक हुएजी हादसे का शिकार

शिवपुरी न्यूज़

शिवपुरी नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा का पुतला दहन, बयान पर बवाल : वार्ड पार्षद के पारिवारिक मुद्दे पर नगर पालिका अध्यक्ष की टिप्पणी से भड़के पार्षद व नागरिक, माधव चौक पर हुआ पुतला दहन

शिवपुरी न्यूज़

सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों का शीघ्र निराकरण करें – कलेक्टर : Resolve cm helpline

शिवपुरी न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.