शिवपुरी न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / शिवपुरी
🚨 Breaking News | शिवपुरी

तेल मिल कर्मचारी की संदिग्ध मौत : परिवार ने मालिक महेश मित्तल पर लगाए गंभीर आरोप

शिवपुरी | 19-Sep-2025 12:33 PM | 132 |
शिवपुरी
परिवार ने मालिक महेश मित्तल पर लगाए गंभीर आरोप

महेश मित्तल तेल मिल इंडस्ट्री एरिया में कार्यरत 45 वर्षीय मुकेश ओझा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना 15 सितंबर 2025 की बताई जा रही है।

परिवार का कहना है कि उन्होंने मुकेश से कई बार कॉल किया, लेकिन जवाब नहीं मिला। इसके बाद जब परिजन झिरिया मंदिर के पीछे पहुंचे, तो वहां से मुकेश का शव बरामद हुआ। परिवार का आरोप है कि वे चार बार मंदिर तक खोजने गए, लेकिन मालिक महेश मित्तल ने उन्हें गुमराह करते हुए कहा कि वह यहां से चले गए हैं।

आरोप है कि जब परिजनों ने फिर से कॉल किया तो एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन उठाया और बताया कि मुकेश मंदिर के पीछे पड़ा हुआ है। इसके बाद परिवारजन तत्काल उसे उठाकर जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

परिजनों का आरोप है कि मालिक महेश मित्तल को पहले से पता था कि मुकेश की तबीयत खराब है। इसके बावजूद उन्होंने अपने मुनीम को भेजकर उसे काम पर बुलाया। हालत बिगड़ने के बाद भी न तो उसे अस्पताल पहुंचाया गया और न ही परिवार से कोई संपर्क किया गया।

इस पूरे मामले ने इलाके में सनसनी फैला दी है। मृतक के परिजनों ने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है।

अन्य खबरें

Infinite Academy शिवपुरी का शानदार रिजल्ट : Infinite Academy

शिवपुरी न्यूज़

शिवपुरी में मैथिल ब्राह्मण समाज : 34वां सामूहिक विवाह सम्मेलन सफलतापूर्वक संपन्न

शिवपुरी न्यूज़

शिवपुरी में संदिग्ध मौतें सिर्फ आंकड़े बनकर रह जाएंगी : सच सामने कब आएगा?

शिवपुरी न्यूज़

सत्ता की छाया में लूटी गई चंगेज पहाड़िया : करैरा की चंगेज पहाड़िया पर अवैध खनन

शिवपुरी न्यूज़

11 केवी लाइन बंद का झूठा दावा, पुलिस की धमकी और जबरन मजदूरी : होमगार्ड कॉस्टेबल की लापरवाही से मजदूर की मौत

शिवपुरी न्यूज़

सामाजिक तरक्की के लिए बाल विवाह का अंत जरूरी : यह सिर्फ अभियान नहीं, बाल विवाह के अंत का शंखनाद है

शिवपुरी न्यूज़

माधव नगर में इनोवेटिव स्कूल के सामने गली अतिक्रमण और गंदगी से बेहाल : निर्माण का मलबा सड़क पर फेंककर नालियाँ बंद; वाहन–हाथ ठेले खड़े कर गली बाधित

शिवपुरी न्यूज़

मध्य प्रदेश में ई-अटेंडेंस हो रही शिक्षकों के लिए नुकसानदायक : मौसम प्रतिकूल होने के बावजूद स्कूल जल्दी पहुंचकर हाजिरी लगाने निकले दो शिक्षक हुएजी हादसे का शिकार

शिवपुरी न्यूज़

शिवपुरी नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा का पुतला दहन, बयान पर बवाल : वार्ड पार्षद के पारिवारिक मुद्दे पर नगर पालिका अध्यक्ष की टिप्पणी से भड़के पार्षद व नागरिक, माधव चौक पर हुआ पुतला दहन

शिवपुरी न्यूज़

सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों का शीघ्र निराकरण करें – कलेक्टर : Resolve cm helpline

शिवपुरी न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.